फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers calling businessmen to office even after online hearing facility

Bareilly News: ऑनलाइन सुनवाई सुविधा के बाद भी व्यापारियों को कार्यालय बुला रहे अफसर

Sun, 30 Jun 2024 06:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Officers calling businessmen to office even after online hearing facility
बरेली। स्टेट जीएसटी नियमावली में सुनवाई ऑनलाइन होने के बावजूद व्यापारियों को अफसर कार्यालय बुला रहे हैं। छोटे देय भुगतान पर भी भारी पेनॉल्टी लगा रहे हैं। मामूली भूल चूक पर वाहनों को जबरन कार्यालय में खड़ा कराया जा रहा है। यह आपत्तियां भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 ओपी चौबे के कार्यालय में मुलाकात के दौरान जाहिर की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल का कहना था कि स्टेट जीएसटी ने सैकड़ों व्यापारियों को नोटिस भेजा है। जिसका जबाव सही देने पर भी फिर से नोटिस दे रहे हैं। सचल दल इकाइयां छोटी सी खामी पर भी व्यापारियों को परेशान कर रही हैं। कार्यालय बुलाकर उत्पीड़न किया जा रहा। एसआईबी टीम जांच के नाम पर मामूली खामियों पर भी पेनॉल्टी जमा कराने का दबाव बना रही है, जो सही नहीं है।
विज्ञापन

इन मुद्दों के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एडिशन कमिश्नर को सौंपा गया। साथ ही, जीएसटी काउंसिल की 53वीं बैठक के निर्णय में वर्ष 2017-20 तक व्यापारियों, उद्यमियों द्वारा जमा कराई गई डिमांड में ब्याज व पेनॉल्टी वापस करने की मांग की गई। इस दौरान अमित अग्रवाल, परविंदर पाल सिंह, अनिल अग्रवाल, प्रवीन गोयल, आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed