फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers became active when cleanliness survey started, now they will organize competition in every locality

Bareilly News: स्वच्छता सर्वे शुरू तो अफसर सक्रिय, अब मोहल्ले- मोहल्ले कराएंगे प्रतियोगिता

Thu, 20 Feb 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Officers became active when cleanliness survey started, now they will organize competition in every locality
बरेली। स्वच्छता सर्वे के लिए नगर निगम ने स्वच्छता प्रतियोगिता शुरू करवा दी है। इसको लेकर शासन से जारी हुई गाइड लाइन का पालन कराने के लिए अधिकारी जुट गए हैं। इस पहल का उद्देश्य 2025 में शहर को स्वच्छ बनाना है। बाद में स्वच्छता की रैंकिंग होगी। उसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले शहरों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है। जनता को सफाई के लिए प्रेरित करना भी है। इस प्रतियोगिता में शहर की सड़कें, गलियां और मोहल्ले जितने साफ होंगे, टॉप रैंकिंग लाने में उतनी ही आसानी होगी। सफाई का आकलन, सड़क व नालियों की नियमित सफाई, वार्डों में कचरा वाहन की नियमितता, वार्ड के बगीचे का बेहतर रखरखाव, घरों में कंपोजिस्ट प्लांट के साथ कचरे का पृथक्कीकरण, आम लोगों को सफाई के प्रति जागरूकता के कार्यक्रम और निर्माणाधीन भवन व सामग्री का सड़क पर फैलाव के आधार पर शहर की रैंकिंग होगी।
विज्ञापन


वार्डाें में होगी प्रतियोगिता
नगर निगम ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी है। बेहतर रैंकिंग के लिए प्रतियोगिता को 80 वार्डाें के बीच में नगर निगम ने अपने स्तर से शुरू करा दिया है। इसके लिए वार्डाें के अधिकारी व कर्मचारी एक दूसरे के वार्डाें में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
वार्डाें में अभियान शुरू कर दिया गया है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के तहत कार्य किया जा रहा है।
संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed