फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers arrived at the police station resolution day and heard the complaints

Bareilly News: थाना समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारी, सुनीं शिकायतें

Sun, 13 Jul 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived at the police station resolution day and heard the complaints
फतेहगंज पूर्वी। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

28 जून को थाना समाधान दिवस में कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे परेशान होकर फरियादी मायूस होकर लौट गए। कुछ लोगों ने तो प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार अजय प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इसमें राजस्व विभाग से संबंधित सात शिकायतें दर्ज की गईं, जिसके निस्तारण के निर्देश दिए गए, लेकिन मौके पर किसी का निस्तारण नहीं हुआ। खंजनपुर निवासी मुन्नी देवी की जमीन पर बंटवारे के बाद भी जबरन कब्जे की शिकायत सामने आई। इस तरह रामगोपाल के भी निजी भूखंड पर कब्जे की शिकायत मिली। एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन ने बताया कि जिसकी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। वह फरीदपुर आकर अपनी समस्या बता सकता है। संवाद

--
समाधान दिवस में एक का भी नहीं हुआ निस्तारण

भोजीपुरा। थाना समाधान दिवस में खानापूरी की जा रही है। तभी फरियादी इसमें शिकायतें दर्ज कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। शनिवार को यहां कुल पांच शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन एक का भी समाधान नहीं हुआ। भोजीपुरा थाना प्रांगण में आयोजित थाना समाधान दिवस पर गांव लखमपुर के छत्रपाल पेड़ काटे जाने की शिकायत दर्ज कराई। अलीनगर की नसरीन चौपाया जनूबी की अंजलि गिरि, टांडा इनायतुल्ला के चंद्रपाल, अभयपुर केशोपुर के तस्लीम खां ने जमीन के विवाद में कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। फरियादियों ने बताया कि थाना समाधान दिवस में बड़े अधिकारी नहीं आते हैं। इसलिए उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed