फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers and police officers will suffer if they do not receive the CUG number themselves

सीयूजी नंबर खुद रिसीव नहीं किया तो भुगतेंगे अधिकारी और थानेदार

Sun, 22 Nov 2020 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Officers and police officers will suffer if they do not receive the CUG number themselves
मोबाइल फोन - फोटो : पेक्सेल्स

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एडीजी व डीआईजी ने जारी किए निर्देश

विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी के फरमान के बाद अब एडीजी जोन व डीआईजी रेंज ने भी सीयूजी नंबरों को खुद रिसीव न करने वाले अधिकारियों व थानेदारों पर कार्रवाई का संकेत दिया है। इस बारे में जोन के सभी नौ जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने लगातार आ रही शिकायतों के बाद सभी अधिकारियों को अपने सीयूजी नंबर पर कॉल खुद रिसीव करने का आदेश दिया है। इसी सिलसिले में एडीजी अविनाश चंद्र ने भी अपने अधीन नौ जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। कहा है कि पुलिस विभाग जनता से सीधा जुड़ा है। लोग अपनी अधिकांश समस्याओं के लिए पुलिस से मदद की अपेक्षा करते हैं। ऐसे में अगर जिम्मेदार अधिकारियों या थानेदारों की कॉल रिसीव न हो तो उन्हें निराशा होती है। एडीजी ने कहा है कि जिलों के सभी पुलिस अधिकारी खासकर थानेदार हर वक्त अपना मोबाइल ऑन रखें और उसे रिसीव करें। यह नंबर जनता की सुविधा के लिए दिया गया है। इसलिए जनता से बेहतर तरीके से बात करके उसकी समस्या का निस्तारण करने का प्रयास करें। वह अपने स्तर से भी कॉल कराकर जांच कराएंगे कि नंबर खुद रिसीव कर रहे हैं या नहीं, इसमें लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed