{"_id":"5f8b44e38ebc3e1a264440fe","slug":"officer-massacre-skeleton-to-be-removed-from-grave-for-forensic-investigation-bareilly-news-bly4237381164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर हत्याकांडः फोरेंसिक जांच के लिए कब्र से फिर निकाला जाएगा कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर हत्याकांडः फोरेंसिक जांच के लिए कब्र से फिर निकाला जाएगा कंकाल
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
बरेली। रिटायर्ड एचसीपी के बेटे अफसर खां का कंकाल अब दूसरी बार कब्र से निकाला जाएगा। फोरेंसिक जांच के लिए छर्रों की जरूरत पर ऐसा करना पड़ रहा है। इससे पहले अफसर खां और अतुल गुुप्ता हत्याकांड में मुरादाबाद से आई टीम सीन रीक्रिएट करके चली गई।
छह महीने बाद कब्र से निकाले गए अफसर खां के शव के कंकालनुमा अवशेष में छर्रे होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतक के रिटायर्ड एचसीपी पिता और भाई को रिपोर्ट लिखकर जेल भेज दिया था। अफसर खां की पत्नी की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी। कंकाल को दोबारा कब्र में रख दिया गया। अब साक्ष्य जुटाने के लिए कंकाल के अंदर एक्स-रे में दिखाई दे रहे छर्रे निकालने को उसे फिर कब्र से निकाला जाएगा।
उधर, मुरादाबाद लैब से आई एफएसएल टीम ने अफसर खां और अतुल गुप्ता हत्याकांड को रीक्रिएट कर साक्ष्य जुटाए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि टीम दोनों जगह मौके पर गई और पुलिस की मदद से जांच पड़ताल की। टीम की रिपोर्ट कोर्ट में केस को मजबूती देगी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस अतुल हत्याकांड में दो-चार दिन में कोर्ट में नार्को टेस्ट के लिए अर्जी देगी। कोर्ट का आदेश और सहमति मिली तो वादी प्रतिवादी दोनों का नार्को टेस्ट कराया जा सकता है।