फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officer appealed do not offer namaz on the streets on Bakrid in bareilly

Bareilly News: बकरीद पर सड़कों पर न पढ़ें नमाज, न बनाए कुर्बानी का वीडियो, अधिकारियों ने की अपील

Thu, 13 Jun 2024 11:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Jun 2024 11:41 AM IST
सार

बकरीद 17 जून को मनाई जाएगी। इसका उत्साह मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अभी से दिखाई देने लगा है। वहीं अधिकारियों ने पीस कमेटी की बैठक कर मुस्लिम समाज के लोगों से नई परंपरा न डालने की अपील की। 

विज्ञापन
Officer appealed do not offer namaz on the streets on Bakrid in bareilly
कलेक्ट्रेट में हुई पीस कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। अधिकारियों ने बकरीद के मौके पर सड़कों पर नमाज न पढ़ने और न ही कुर्बानी का वीडियो बनाकर सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने नगर निगम को पानी की उपलब्धता, कुर्बानी से निकलने वाले वेस्ट मेटेरियल के समुचित निस्तारण के निर्देश दिए। लोगों से खुले में कुर्बानी न देने, संरक्षित पशुओं की कुर्बानी न करने को कहा। साथ ही, कुर्बानी का वीडियो न बनाने, कुर्बानी के अवशेष को गड्ढे में दबाने के लिए कहा, ताकि कोई जानवर उसे निकालकर इधर-उधर न डाल सके। 
विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने नमाज सड़कों पर न पढ़ने, नमाज का समय अलग-अलग निर्धारित कर प्रचार-प्रसार कराने के लिए कहा। नई परंपरा न डालने की हिदायत दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष को नमाज/कुर्बानी स्थलों पर व्यवस्था का निरीक्षण करने को कहा। इस दौरान एसपी ट्रैफिक शिवराज सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 जून को है बकरीद
बकरीद 17 जून को मनाई जाएगी। इसका उत्साह मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अभी से दिखाई देने लगा है। तमाम मोहल्लों में शाम को लोग बकरे टहलाते दिखाई दे रहे हैं। कौन कितने का बकरा लाया और किसका कैसा बकरा है यह चर्चाएं भी सुनी जा सकती हैं। बच्चे भी उनके साथ खेलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed