{"_id":"680a228618c2c3c96003d210","slug":"office-wall-was-being-built-with-substandard-material-ssp-got-it-demolished-in-bareilly-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घटिया साम्रगी से बनाई जा रही थी दफ्तर की दीवार, एसएसपी ने गिरवाई, ठेकेदार को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घटिया साम्रगी से बनाई जा रही थी दफ्तर की दीवार, एसएसपी ने गिरवाई, ठेकेदार को लगाई फटकार
Thu, 24 Apr 2025 05:08 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:08 PM IST
सार
बरेली के एसएसपी दफ्तर में बनाई जा रही दीवार में घटिया साम्रगी का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह देखकर एसएसपी ने दीवार गिरवा दी और ठेकेदार को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
एसएसपी ने ठेकेदार को लगाई फटकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के कार्यालय में इन दिनों निर्माण कार्य हो रहा है। दफ्तर के बाहरी साइड में मुख्य दीवार बनाने का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को कार्यालय से निकलते वक्त एसएसपी अनुराग आर्य ने निर्माण की स्थिति देखी। उन्होंने देखा कि दीवार तिरछी बन रही है। फिर उनका ध्यान ईंट पर गया तो पता चला कि ठेकेदार पुरानी ईंट का इस्तेमाल करवा रहा था। एसएसपी ने निर्माण कार्य को लेकर और जानकारी ली तो पता चला कि सीमेंट की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी। मसाले में सीमेंट की मात्रा बहुत कम है।
विज्ञापन
उन्होंने स्टाफ से पूछा पता चला कि ई-टेंडर के जरिए यह काम बलरामपुर के ठेकेदार को मिला है। एसएसपी ने मौके पर ही ठेकेदार को बुलाकर फटकार लगाई और दीवार को गिरवा दिया। उन्होंने साफ कहा कि अगर गुणवत्तापरक काम नहीं हुआ तो वह किसी दूसरे को यह काम दिलवा देंगे वरना नियमित रूप से मिस्त्री मजदूर लगवाकर काम चला लिया जाएगा। निर्माण कार्य में घोटाला नहीं होने देंगे।
विज्ञापन