फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Office duties were okay, election duty fell ill then

ऑफिस ड्यूटी तक ठीक थे, चुनाव ड्यूटी लगी तो बीमार पड़ गए

Sat, 11 Nov 2017 02:04 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 11 Nov 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी के नाम पर अपना ब्लड प्रेशर बढ़ा लेने वाले कर्मचारियों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। जिले में 15 बीमार लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग के पास आई है। दो दिन जांच के बाद इनकी छुट्टी की अर्जी पर फैसला लिया जाएगा। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई आवेदक ऐसे हैं जो अभी तक अपने कार्यालय की ड्यूटी बिल्कुल ठीकठाक कर रहे थे, लेकिन चुनाव में ड्यूटी लगी तो बीमार पड़ गए। कुछ ने हार्ट सर्जरी तो कुछ ने बीपी की समस्या बताई है। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक  डॉ. केएस गुप्ता ने इनकी जांच के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित कर दिया है। इसमें फिजीशियन डॉ. रविंद्र पोरवार, सर्जन डॉ. एके गुप्ता, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके उपाध्याय, ईएनटी डॉ. एलके सक्सेना और नेत्र सर्जन डॉ. डीएन सिंह शामिल हैं। पैनल को सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला लीड कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed