फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Offering reverence to the evening sun

Bareilly News: सांझ के सूर्य को दिया श्रद्धा का अर्घ्य

Tue, 28 Oct 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Offering reverence to the evening sun
बरेली। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए घाट, सूप में फल, फूल सहित पूजा का अन्य सामान, अस्ताचलगामी भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य देती महिलाएं, उनकी नाक से मांग तक सजा सिंदूर और छठ माई के गीतों की गूंज। ये नजारा सोमवार को शहर में छठ पूजा को लेकर सजाए गए घाटों पर हर किसी का मन मोह रहा था।
विज्ञापन

पूजा के लिए व्रती महिलाओं के शाम चार बजे से ही घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूजा-अर्चना के लिए शहर में रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर, इज्जतनगर के शिव मंदिर, रामगंगा घाट, कैंट के धोपेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य जगहों पर व्यवस्था की गई थी। इस दौरान महिलाएं सुनिहा अरज छठी मइया, बढ़े कुल परिवार कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए, नारियल केरवा घोउदवा, साजल नदिया किनार, बढ़े कुल परिवार आदि गीत गाती दिखीं।
विज्ञापन

व्रती महिलाएं अपने साथ ठेकुआ, केला, नारियल, पपीता, सेब, अनार, सिंघाड़ा, संतरा, नीबू, अदरक, कद्दू मूली आदि की टोकरी लेकर घाट पर पहुंचीं थीं। वेदी बनाकर पूजा-अर्चना के बाद पानी में खड़े होकर उन्होंने सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। सूर्य देव और छठ मैया से संतान प्राप्ति, पति व संतान की दीर्घायु और परिवार में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं 36 घंटे से चल रहे उपवास का पारायण करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
घाटों पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बने घाट पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। घाट पर पॉलिथीन का प्रयोग नहीं किया गया। श्रद्धालु अपने साथ कपड़े के बने बैग लेकर आए।
-----
छठ पूजा में शामिल हुईं पूर्व महापौर

बरेली। नगरिया परीक्षित के पास गिरधारीपुर नदी घाट पर छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन भी आयोजन में शामिल हुईं।पूर्व महापौर ने घाट पर पहुंचकर सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना की। नरेश प्रसाद विश्वकर्मा व अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। पूर्व महापौर ने उपस्थित सभी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नरेश प्रसाद विश्वकर्मा, अनुज गंगवार, कैलाश वाल्मीकि, अशोक शर्मा, जनार्दन शर्मा, संजय शर्मा, पंकज विश्वकर्मा, सियाराम आदि मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की ओर से वैष्णो कुंज कॉलोनी दुर्गा मंदिर में पूजा की गई।

घर की छत पर महिलाओं ने सजाई पूजा की वेदी, दिया अर्घ्य

आसपास तालाब और नदी के अभाव में कई महिलाओं ने घर की छत पर टेंट लगाकर छठ पूजा की व्यवस्था की। कृत्रिम घाट बनाने के साथ ही वेदी सजाई। भरतौल के हेलीपैड रोड निवासी शुभावति और उर्मिला देवी ने सोमवार को छत पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। कहा कि घर से चार-पांच किमी के दायरे में घाट नहीं है। ऐसे में छत पर ही व्यवस्था की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed