Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Occupying the sidewalk, pedestrians on the road

Bareilly News: फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर पैदल यात्री

Sat, 21 Nov 2026 03:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Occupying the sidewalk, pedestrians on the road
बरेली। शहर में पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। बाजारों से लेकर प्रमुख मार्गों तक फुटपाथ या तो बने नहीं हैं या अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं, जिससे पैदल यात्रियों को मजबूरी में सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है। इससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पैदल यात्रियों को वाहनों के बीच सड़क पर चलना पड़ता है। कोहाड़ापीर, कुतुबखाना रोड, श्यामगंज और बड़ा बाजार जैसे क्षेत्रों में सुरक्षित रास्ते नहीं हैं। दिन में दुकानों का सामान, ठेले और पार्किंग पैदल चलने की जगह सीमित कर देते हैं। कई फुटपाथ भी दुकानदारों और वाहन चालकों के कब्जे में हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रात में रोशनी की कमी समस्या को और बढ़ा देती है। बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को विशेष परेशानी होती है। सुरक्षित क्रॉसिंग का अभाव यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन



..................

फुटपाथ पर ठेला लगाकर कब्जा

केस एक :- चौकी चौराहा से पटेल चौक तक सड़क के दोनों तरफ से करोड़ों की लागत से फुटपाथ तो बनाया गया, लेकिन यहां भी लोगों ने पार्किंग व ठेला लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। सबसे ज्यादा समस्या तो बटलर प्लाजा के सामने हो रही है। वहां फुटपाथ व पार्किंग हिस्से में वाहनों का कब्जा है साथ ही सड़क किनारे भी चार पहिया, दो पहिया वाहन खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




.................

सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
केस दो :- पटेल चौक से चौपुला मार्ग पर दोनों तरफ पाथवे व फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। पैदल चलने के लिए बनाए गए इस मार्ग पर कार मैकेनिक वालों की गाड़ियां व ठेला संचालकों ने कब्जा कर रखा है। साथ ही कई मॉल होने के कारण यहां पर कुछ पुरानी गाड़ियां भी महीनों से जंग खा रही है। इससे लोग सड़कों पर वाहन खड़ा करने को मजबूर हैं।


..................

फेरीवालों ने सजाई अपनी दुकानें

केस तीन :- इंदिरा मार्केट से डेलापीर व कुतुबखाना वाले बाजार में भी बहुत बुरी स्थिति देखने को मिली। यहां पर फेरीवालों ने दुकान सजा रखा है। इस वजह से पांच मिनट का रास्ता पार करने में लोगों को पौने घंटे का समय लग रहा है। यहां पर दुकानदारों ने पूरी तरह से फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। इनके बीच नगर निगम का भय है, लेकिन दोबारा फिर से दुकान सजा लेते हैं।



....................

कई बार जाम की स्थिति बन जाती है
केस चार :-श्यामगंज बाजार में अंदर जगह-जगह बैरियर लगे होने के बाद भी वाहनों का प्रवेश अंदर हो रहा है। साथ ही धार्मिक स्थलों की आड़ में लोग दुकान सजा ले रहे हैं। इस कारण यहां पर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इसके साथ ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पर कई बार अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन लोग दोबारा से दुकान सजा लेते हैं।


...................



ये हो सकता है समाधान :-

पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख मार्गों पर फुटपाथ का निर्माण, अतिक्रमण हटाकर पैदल रास्तों को खाली कराना, जेब्रा क्रॉसिंग, पैदल संकेतक व पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था जरूरी है। फुटपाथों को पार्किंग और दुकानों के कब्जे से मुक्त रखने के लिए नियमित निगरानी भी जरूरी है।


........................

वर्जन ...

जहां फुटपाथ पर अतिक्रमण है, वहां रोजाना अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। सड़क निर्माण व सुधार के दौरान पैदल यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। - मयंक यादव, संयुक्त नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed