{"_id":"684de3f1b53f8d8ed4073f3b","slug":"occupation-of-land-in-amla-for-a-decade-allegations-against-the-municipal-chairman-bareilly-news-c-4-1-bly1039-662656-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंवला में दशक से जमीन पर कब्जा, पालिका चेयरमैन पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंवला में दशक से जमीन पर कब्जा, पालिका चेयरमैन पर आरोप
विज्ञापन
आंवला। शनिवार को सीओ व कोतवाल की मौजूदगी में संपन्न हुए थाना समाधान दिवस में दस फरियादी पहुंचे। इनमें से मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
यहां पर मोहल्ला गंज त्रिपोलिया निवासी आशा गुप्ता की ओर से शिकायत की गई कि वार्ड सं-24 में उनके मकान के दरवाजे के सामने विपक्षी द्वारा नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया गया है। इस निर्माण को हटाने के लिए वे पिछले एक दशक से ज्यादा समय से पालिका व प्रशासन से शिकायत कर रही है।
उनके द्वारा पिछले सालों में एसडीएम, डीएम सहित कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई, पर यह अवैध अतिक्रमण हट नहीं पा रहा है।
पालिका की खतौनी व नक्शे में उक्त जगह का कोई उल्लेख नहीं
इस मामले में पालिका चेयरमैन आबिद अली ने बताया कि यह उनका निजी विवाद है। उक्त स्थान पर जो निर्माण है। वह करीब पांच दशक पुराना है। पालिका की खतौनी व नक्शे में उक्त जगह का कोई उल्लेख भी नहीं है। शिकायतकर्ता के पास जो बैनामा है, उसमें उनके दरवाजे के सामने की जगह आठ फुट दर्शाई गई है, जबकि पालिका की टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो उनके दरवाजे के सामने एक फुट ज्यादा जगह निकला। संवाद
विज्ञापन
--
छह शिकायतों में से दो का निकला हलबिशारतगंज। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना व थाना प्रभारी सतीश कुमार ने समस्याएं सुनीं। इसमें छह शिकायतें आईं, जिनमें दो का निस्तारण किया गया। अफसरों ने शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। संवाद