फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Occupation of government land did not stop, complaint

Bareilly News: सरकारी भूमि पर नहीं रुका कब्जा, शिकायत

Tue, 05 Aug 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Occupation of government land did not stop, complaint
नवाबगंज। हाइवे किनारे सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे का मामला एक बार फिर सामने आया है। सोमवार को शिकायतकर्ता ने इस मामले में तहसीलदार से मिलकर कार्रवाई कि मांग की।
विज्ञापन

गांव के मो. वसीम ने बताया कि कस्बे से सटे रिछोला-किफायतुल्ला ग्राम में स्थित पीलीभीत हाईवे किनारे सरकारी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की गई है। इस मामले में हलका लेखपाल ने स्थल की जांच कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। बाद में लेखपाल ने ग्राम के तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। मामला कुछ दिनों के लिए ठंडा पड़ गया। अब यहां फिर से निर्माण शुरू हो गया है। शिकायत मिलने पर तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने खुद निरीक्षण करने की बात कही है।
विज्ञापन

इस सरकारी भूमि के मामले में तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने चार जुलाई को जिला शासकीय अधिवक्ता को पत्र भेजकर इस मामले में विधिक राय मांगी थी, लेकिन अभी तक विधिक राय नहीं मिल पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed