फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Occupation of ancient Shiva temple, tension in the village

Bareilly News: प्राचीन शिव मंदिर पर कब्जा, गांव में तनाव

Sat, 30 Aug 2025 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Occupation of ancient Shiva temple, tension in the village
दुनका। थाना शाही क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलेही पहाड़पुर के मजरा रेतीपुरा में प्राचीन शिव मंदिर पर कब्जे की शिकायत पर शुक्रवार को राजस्व की टीम जांच को पहुंची, जिससे यहां अफरा-तफरी रही। इससे पूर्व दर्जनों लोगों ने यह आरोप लगाते हुए डीएम से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


ग्रामीण छेदालाल, भूपराम, वीरपाल, महीपाल, प्रेमपाल,बिद्माराम, राजपाल आदि सहित दो दर्जन लोगों ने डीएम को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उनके गांव में प्राचीन शिव मंदिर है, जिसके परिसर में कुछ लोगों ने कब्जा कर झोंपड़ी आदि डाल रखी है। कोई भी धार्मिक आयोजन होता है तो दबंग लड़ाई-झगड़ा करते हैं। मंदिर परिसर में गंदगी करते हैं, जिससे गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

इस मामले में डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मीरगंज इशिता किशोर से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को राजस्व टीम के साथ लेखपाल शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे तो दोनों पक्षों के 100 लोगों से अधिक की भीड़ लग गई। आपस में विवाद करने लगे। इस पर थानाध्यक्ष शाही धर्मेंद्र विश्नोई ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी तो दोनों पक्ष पैमाइश को तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया थाने

लेखपालों की टीम ने घंटों पैमाइश करने के बाद मंदिर की जमीन की पैमाइश कर चिह्नित कर दी। लेखपाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर आबादी की जगह में है। मंदिर के बराबर में एक ग्रामीण का खेत है। इस कारण उन पर मंदिर परिसर पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। अब रास्ते को लेकर विवाद है। वहीं, थानाध्यक्ष शाही धर्मेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। सारा विवाद सुलझा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed