फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Occupants stopped the construction of CC road

Bareilly News: कब्जेदारों ने रुकवाया सीसी मार्ग का निर्माण

Wed, 29 Jan 2025 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Occupants stopped the construction of CC road
शाही। सीसी मार्ग बनवाने के इरादे से तालाब के नजदीक पहुंचे ग्राम प्रधान को अतिक्रमणकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस कारण तालाब के पास सीसी मार्ग बनने का कार्य रोकना पड़ा। विरोध पर ग्राम प्रधान व उनके साथियों ने पुलिस, एसडीएम तथा क्षेत्रीय विधायक से तालाब की भूमि से कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। हालांकि अधिकारियों ने फिर से आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मामला क्षेत्र के दौली जवाहरलाल गांव का है। गांव के पूर्वी हिस्से में साढ़े तीन बीघा रकबा का तालाब स्थित है। इसी तालाब पर एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है, जिससे तालाब का रकबा काफी कम हो गया है। तालाब की जगह पर लोगों के द्वारा कब्जा कर लेने से ग्रामीणों के घरों से निकलने वाला नालियों का गंदा पानी रुक गया है और वह गलियों में भरते हुए लोगों के दरवाजे तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण बेहद परेशान है। परेशान ग्रामीणों ने तीन माह पहले नवंबर में एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था। परेशान ग्रामीणों ने नाले के गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन के बाद एसडीएम के निर्देश पर लेखपालों द्वारा जांच कर रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन इसके बाद कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


तीन माह बाद भी स्थिति जस की तस
तीन माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होते देखा तालाब की जगह पर कब्जा करने वालों के हौसले और बुलंद हो गए। नाले के गंदे पानी की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए मंगलवार को ग्राम प्रधान चमन सिंह सीसी रोड डलवाने के इरादे से तालाब के किनारे पहुंचे। सड़क बनाने का विरोध करते हुए कब्जेदारों ने ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता करते हुए बैरंग वापस जाने को मजबूर कर दिया और सड़क का निर्माण रुकवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed