{"_id":"589627964f1c1b4a40e83671","slug":"observers-to-the-closer-scrutiny-of-auditors-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षकों ने आडिटरों को गहराई से पड़ताल को दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षकों ने आडिटरों को गहराई से पड़ताल को दिए टिप्स
बरेली।
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Observers to the closer scrutiny of auditors tips
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग के व्यय प्रेक्षक पी के राउत एवं आकाश श्री खंडे ने प्रत्याशियों के व्यय परखने वाले लेखाधिकारियों को टिप्स दिए और उनके खर्चों पर निगरानी रखने के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रेक्षकों ने कहा कि प्रत्याशी की आय खुद की बचत, राजनैतिक पार्टी की धनराशि और अन्य स्श्रोत से प्राप्त चंदा हो सकती है। प्रचार में कोई भी सामग्री के रुप में योगदान करता है तो वह रेट मानकों के अनुरूप प्रत्याशी के व्यय में जुड़ेगा। लेखा समितियों के समक्ष प्रत्याशी के निरीक्षण कराने वाले बिल और बाउचर पर प्रत्याशी के हस्ताक्षर होंगे।
चुनाव में प्रयोग वाहनों की लाग बुक भरी जायेगी और प्रतिदिन पेट्रोल तथा डीजल का व्यय अंकित किया जाएगा। रैली में आने वाले वाहन जिन पर झंडा, पोस्टर तता बैनर लगा होगा या टैक्सी वाहन हो। उनको प्रत्याशी के व्यय में जोड़ा जायेगा। स्टार प्रचारक की यात्रा के साथ यदि प्रत्याशी भी यात्रा करता है तो व्यय प्रत्याशी के खाते में जुडे़गा। शेडों रजिस्टर व प्रत्याशी व्यय रजिस्टर में अंतर होने पर प्रत्याशी को नोटिस प्राप्त होने के 48 घंटे में जबाब देना होगा। जवाब नहीं देंगे तो सहमति मान ली जाएगी।
दूसरी ओर मुख्य कोषाधिकारी रतन कुमार ने बताया कि इन सभी प्रत्याशियों को पांच, नौ और 12 फरवरी को अपने खर्चे का ब्योरा पेश करना होगा।
आज कार्यालय खुलेेंगे
जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने आदेश किए हैं कि विधानसभा चुनाव में मतदान कार्मिकों की ड्यूटी प्राप्त कराने के लिए सभी प्रदेश एवं केंद्रीय कार्यालयों को रविवार को अवकाश के दिन ड्यूटी प्राप्त करने को कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। जिससे कि निर्वाचन में किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
वोटर पर्ची न मिले तो टोल फ्री पर बताए
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि 10 फरवरी तक मतदाताओं को पर्ची न मिले तो वह कलेक्ट्रेट स्थित नियंत्रण कक्ष में स्थापित टोल फ्र ी नंम्बर 1800 180 3690 पर अथवा अपनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग आफीसर से सम्पर्क कर सकते है।
मतदान कार्मिको का प्रशिक्षण 7 से
विधान सभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण में संशोधन किया गया है। द्वितीय प्रशिक्षण 7 से 10 फरवरी तक संजय कम्युनिटी हाल और एस बी इंटर कालेज में चार पालियों में होगा। पहली पाली सुबह नौ से 10:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली 11:00 से 12:30 बजे तक चलेगी। तीसरी पाली अपराह्न 1:30 बजे से 3:00 बजे तक चलेगी। चतुर्थ पाली अपरान्ह 3:30 बजे से 5:00 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 1000 कार्मिको को प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह जानकारी एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार ने दी है।