{"_id":"67720d21330f438abd028326","slug":"obscene-video-related-to-bareilly-sp-district-president-goes-viral-again-report-sp-internal-politics-heats-up-2024-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो फिर वायरल... इस जिले में पार्टी की अंदरूनी सियासत गरमाई; शिवचरन ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो फिर वायरल... इस जिले में पार्टी की अंदरूनी सियासत गरमाई; शिवचरन ने दी सफाई
Mon, 30 Dec 2024 08:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 30 Dec 2024 08:51 AM IST
सार
सपा की अंदरूनी सियासत गरमा गई है। बरेली के सपा जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो फिर वायरल हो गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
shivcharan kashyap
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप से जुड़ा दो साल पुराना अश्लील वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। इसके बाद सपा की अंदरूनी सियासत गरमा गई है। जिलाध्यक्ष ने रविवार को कैंट थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर वीडियो कॉल करने वाली अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साथ ही, इसे छवि खराब करने की कोशिश बताया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो साल पहले अज्ञात नंबर से उनके पास 9394884428 नंबर से वीडियो कॉल आई थी, जिसमें महिला ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी थी।
उन्होंने मना किया और वीडियो कॉल काट दी। कुछ ही देर में दूसरी कॉल आई। पचास हजार रुपये मांगे गए। न देने पर वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी गई।
अब काफी दिन बाद एक बार फिर वही पुराना वीडियो वायरल किया गया है। इसके पीछे उनके सियासी विरोधी भी हो सकते हैं। जांच करके उन सभी नामों को उजागर किया जाए जिन्होंने यह वीडियो बनवाया और वायरल किया।

जब बढ़ती है खींचतान, तब आते हैं ऐसे वीडियो
सपा की सियासत में खेमेबंदी है। जब खींचतान बढ़ती है, तब ऐसे वीडियो वायरल होते रहे हैं। एक वीडियो इससे पहले भी आया था, जो शराब ठेके का था। जिलाध्यक्ष के समर्थक और विरोधी आमने-सामने हैं, लेकिन मीडिया के सामने सीधे वार नहीं कर रहे।

अलबत्ता, दोनों एक-दूसरे की कमियां गिनाते हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि नेतृत्व को उन्होंने हकीकत से अवगत कराया है। यह भी बताया है कि कुछ लोग उन्हें पद से हटवाना चाहते हैं।