फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Obscene video of SP District President goes viral again in Bareilly

Bareilly: सपा जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो फिर वायरल, थाने में शिकायत की...; पार्टी की अंदरूनी सियासत गर्मायी

Sun, 29 Dec 2024 10:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Dec 2024 10:29 PM IST
सार

जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि इसके पीछे उनके सियासी विरोधी भी हो सकते हैं, लेकिन जांच करके उन सभी नामों को उजागर किया जाए, जिन्होंने यह वीडियो बनवाया और वायरल किया।

विज्ञापन
Obscene video of SP District President goes viral again in Bareilly
सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप से जुड़ा दो साल पुराना अश्लील वीडियो एक बार फिर वायरल हो गया। इसके बाद सपा की सियासत गर्मा गई। जिलाध्यक्ष ने रविवार को कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। वीडियो कॉल करने वाली महिला और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने उनकी छवि खराब करने के लिए वीडियो वायरल किया है।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि करीब दो साल पहले अज्ञात नंबर से उनके पास वीडियो कॉल आई थी, जिसमें महिला ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उन्होंने मना किया और वीडियो कॉल काट दी। कुछ ही देर में एक कॉल आई और उनसे पचास हजार रुपये मांगे गए। न देने पर वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी गई। अब काफी दिन बाद एक बार फिर वही पुराना वीडियो वायरल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि इसके पीछे उनके सियासी विरोधी भी हो सकते हैं, लेकिन जांच करके उन सभी नामों को उजागर किया जाए जिन्होंने यह वीडियो बनवाया और वायरल किया। उन्होंने किसी भी व्यक्ति का नाम लेने से परहेज किया पर पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने व जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि 9394884428 नंबर से कॉल आई थी। पुलिस पता करे इस नंबर की आईडी किसके नाम पर है। इस घटनाक्रम से सपा की राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन

जब बढ़ती है खींचतान तब आते हैं ऐसे वीडियो
सपा की सियासत में खेमेबंदी है। जब खींचतान बढ़ती है तब यह वीडियो वायरल होते रहे हैं। एक वीडियो इससे पहले भी आया था जो शराब ठेके का था। जिलाध्यक्ष के समर्थक और विरोधी आमने-सामने हैं लेकिन मीडिया के सामने सीधे वार नहीं कर रहे। अलबत्ता आपसी बातचीत में दोनों एक दूसरे की कमियां गिनाते हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि नेतृत्व को उन्होंने हकीकत से अवगत कराया है। यह भी बताया है कि कुछ लोग उन्हें पद से हटवाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed