{"_id":"6ab97bb0a0fcf0d762020086","slug":"obscene-photo-of-class-8-student-posted-case-registered-following-reprimand-by-ssp-bareilly-news-c-4-bly1015-976625-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आठवीं की छात्रा का अश्लील फोटो किया पोस्ट, एसएसपी की फटकार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आठवीं की छात्रा का अश्लील फोटो किया पोस्ट, एसएसपी की फटकार पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 28 Sep 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा का एआई से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के माहभर बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चार दिन पहले पड़ोसी युवक के मुंह पर कालिख पोतने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। आरोप है तब पुलिस ने पीड़ित पक्ष के ही छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर दी थी।
ग्रामीणों के मुताबिक, एक महीने पहले छात्रा का फोटो एआई से अश्लील बनाकर किसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। छात्रा के पिता ने 28 अगस्त को सिरौली थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बताते हैं कि छात्रा के परिवार को पड़ोस के 32 साल के युवक पर ऐसा करने का शक था। 23 सितंबर को इसी मामले को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
आरोप है कि छात्रा पक्ष के लोगों ने पड़ोसी युवक के मुंह पर कालिख पोत दी। तब पुलिस दोनों पक्षों को बड़ागांव चौकी ले गई। वहां युवक को पीड़ित मानकर छोड़ दिया गया। छात्रा के पिता व उनके पक्ष की महिलाओं समेत छह लोगों पर रिपोर्ट लिखी गई। सभी का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से आहत छात्रा पक्ष ने एसएसपी अनुराग आर्य को पत्र भेजकर सिरौली पुलिस की शिकायत की। छात्रा की मां का आरोप है कि सदमे में आई बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। मामले में एसएसपी ने सिरौली एसओ रोहित कुमार को फटकार लगाई तो रविवार रात छात्रा पक्ष से तहरीर लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
थाना प्रभारी का तर्क था कि छात्रा के परिवार से पहले भी अज्ञात आरोपी के खिलाफ फोटो वायरल करने की तहरीर मांगी गई थी, लेकिन वे पड़ोसी को नामजद कराने पर अड़े थे। जबकि, पड़ोसी युवक दावा कर रहा है कि उसका इससे कोई मतलब नहीं है।
वर्जन
सोशल मीडिया पर जिस आईडी से फोटो अपलोड किए गए, उसकी जांच की जा रही है। छात्रा पक्ष की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तकनीकी जांच में जो आरोपी मिलेगा, उसके खिलाफ चार्जशीट लगाई जाएगी। बिना साक्ष्य किसी युवक के मुंह पर कालिख पोतना भी गलत था, उस मामले में भी रिपोर्ट लिखी जा चुकी है। - अनुराग आर्य, एसएसपी