फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Objection to ward delimitation Perspiration

वार्ड परिसीमन पर आपत्ति  जताने में छूट रहे पसीने

Sat, 22 Apr 2017 01:16 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 22 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Objection to ward delimitation Perspiration
Objection to ward delimitation Perspiration - फोटो : बरेली, अमर उजाला
नगर निगम वार्ड परिसीमन के बाद एक सप्ताह तक आपत्ति मांगी गई, लेकिन आपत्ति करने वाले परेशान हैं। न तो निगम में उनकी कोई सुन रहा है और न ही कलक्ट्रेट में। इसके चलते शुक्रवार को कई लोग परेशान होकर इधर-उधर घूमते रहे। 
विज्ञापन

भाजपा के सौरभ जैन और सामाजिक समरसता के प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य रामप्रसाद अग्रवाल शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां किसी भी पटल पर उनकी आपत्ति नहीं ली गई और नगर निगम जाने को कहा। उन्हें बताया गया कि कलक्ट्रेट में केवल नगर पालिका से संबंधित आपत्तियां ही ली जा रही हैं। इसके बाद दोनों नगर निगम पहुंचे। यहां केंद्रीय कार्यालय पटल पर आपत्ति नहीं ली गई। जनसंख्या गणना इकाई में राम सिंह के पास आपत्तियां दर्ज कराने को कहा गया, लेकिन वहां भी मना कर अपर नगर आयुक्त के पास भेजा गया। वहां से मुख्य अभियंता सूरजपाल के यहां जाने को कहा गया, जहां मुख्य अभियंता ने उन्हें ड्राफ्टमैन हसन भारती के पास भेजा। यहां भी शिकायत नहीं ली गई। जैन ने बताया कि वार्ड 48 हार्टमैन कॉलोनी, वार्ड  51 सुर्खा छावनी के वार्ड के नाम और उनके अंतर्गत आने वाले मोहल्लों के नाम दिए परिसीमन से मेल नहीं खाते हैं। यदि उन्हें आपस में बदल दिया जाए तो उस त्रुटि का सुधार हो सकता है। इसी तरह दूसरे वार्ड 48 व वार्ड 51 के सीमा विभाजन से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed