फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Objection to students... from where to give late fee of five hundred rupees in such a crisis

विद्यार्थियों को आपत्ति... ऐसी तंगी में कहां से दें पांच सौ रुपये लेट फीस

Tue, 08 Jun 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Objection to students... from where to give late fee of five hundred rupees in such a crisis
MJP Rohilkhand university

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षाओं के आवेदन के लिए जारी किया शेड्यूल
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, कहा- माफ करें लेट फीस

बरेली। कोरोना महामारी की वजह से स्नातक और परास्नातक के जो छात्र मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके थे, उन्हें अब लेट फीस के साथ मौका दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने पांच सौ रुपये लेट फीस अदा कर परीक्षा के लिए आवेदन करने का शेड्यूल जारी किया है। विद्यार्थियों ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कोरोना काल में आर्थिक तंगी से गुजर रहे विद्यार्थी लेट फीस कैसे जमा कर पाएंगे।
शेड्यूल के तहत 10 जून से ऑनलाइन परीक्षा फार्म उपलब्ध होंगे। फार्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 16 जून है। छात्र महाविद्यालय में 17 जून तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। 19 जून तक महाविद्यालय जमा आवेदनों को ऑनलाइन अप्रूव करेंगे और 21 जून तक रुहेलखंड विश्वविद्यालय में जमा करने होंगे। उधर, विश्वविद्यालय की ओर से 500 रुपये लेट फीस तय करने पर छात्रों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कोरोना काल में तमाम परिवारों के आर्थिक संकट से जूझ रहे होने के कारण फीस माफ करने की मांग की है। इस संबंध में छात्र नेता साजिद रजा खान उर्फ संजय मेवाती के नेतृत्व में बरेली कॉलेज के प्राचार्य को ऑनलाइन ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छात्रों को प्रोन्नत करने की मांग

परीक्षाओं को लेकर चल रहे असमंजस के बीच अब छात्रों ने सोशल मीडिया पर ऑफलाइन परीक्षा न कराने और प्रोन्नत करने की मांग का अभियान शुरू किया है। अभियान में शामिल हितेश गंगवार, शिवम गंगवार, तनुजा भट्ट, श्रद्धा ठाकुर आदि का कहना है कि पिछले साल कोरोना के चलते सत्र देेर से शुरू होने से कोर्स पूरा नहीं हो सका। स्थितियां अभी भी जस की तस हैं, इसलिए ऑफलाइन परीक्षा भी संभव नहीं। इससे सत्र फिर लेट होगा। अभियान में रुहेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के करीब दो लाख विद्यार्थियों ने ट्वीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed