{"_id":"66bdb2624b03f3ffdd0ae827","slug":"nursing-student-held-hostage-and-raped-by-men-in-bareilly-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बंधक बनाकर नर्सिंग की छात्रा से दो बच्चों के बाप ने की हैवानियत, झाड़ियों में ऐसे हाल में मिली पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बंधक बनाकर नर्सिंग की छात्रा से दो बच्चों के बाप ने की हैवानियत, झाड़ियों में ऐसे हाल में मिली पीड़िता
Thu, 15 Aug 2024 01:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:16 PM IST
सार
बरेली में हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां छात्रा को बंधक बनाकर दो बच्चों के बाप ने दरिंदगी की। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Ad crime
- फोटो : Meta AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में छात्रा को बंधक बनाकर झाड़ियों में आरोपी ने दुष्कर्म किया। छात्रा को ढूंढ रहे परिजन मौके पर पहुंचे। बंधक पड़ी छात्रा को परिजनों ने खोला और उसे घर लेकर पहुंचे। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी जीएनएम की छात्रा के परिजनों के अनुसार क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी व दो बच्चों का आरोपी उसके साथ पिछले दो वर्षों से दुष्कर्म कर रहा है। मोहित शर्मा ने शादी का झांसा देकर उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। बुधवार सुबह आरोपी छात्रा को घर के दरवाजे से जबरन उठा ले गया।
फरीदपुर से करीब चार किलोमीटर दूर बीसलपुर रोड पर पुलिया के समीप बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। छात्रा को ढूंढने के लिए उसके परिजन प्रयास करने लगे, तभी किसी ने बताया कि छात्रा को जबरन बीसलपुर की तरफ आरोपी लेकर गया है, जिसके बाद उसके परिजन छात्रा को ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घर ले गए। छात्र के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने छह बार बदलवाई तहरीर
दुष्कर्म का मुकदमा लिखने में पुलिस ने छह बार तहरीर बदलवाई। पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर परेशान हो गया और उसने जब उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही, तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश जारी है।