फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nurse dies after being brutalized by her doctor lover in Bareilly

बरेली में नर्स की मौत: डॉक्टर प्रेमी ने इंजेक्शन लगाकर की थी दरिंदगी, निजी अंग पर भी तेजाब डालने का आरोप

Sun, 21 Sep 2025 12:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 12:31 PM IST
सार

बरेली में हाईवे किनारे बदहवास मिली नर्स ने चार दिन बाद दम तोड़ दिया। डॉक्टर प्रेमी ने इंजेक्शन लगाकर उसके साथ दरिंदगी की थी। इसके बाद मरा समझकर हाईवे किनारे छोड़ कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Nurse dies after being brutalized by her doctor lover in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अस्पताल संचालक की दरिंदगी की शिकार हुई बदायूं की युवती ने इलाज के दौरान रविवार सुबह दम तोड़ दिया। प्रेम प्रसंग में फंसाने और शादी की जिद पर युवती की हत्या की कोशिश करने के आरोपी अस्पताल संचालक डॉ. श्रीपाल को शनिवार शाम कोर्ट ने जेल भेज दिया था। अब उसके खिलाफ दर्ज मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 

विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी निवासी आरोपी डॉक्टर अस्पताल का संचालक है। तीन दिन पहले जब बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने उसे पकड़ा तो आरोपी ने हार्ट अटैक का बहाना बनाया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से शनिवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि बदायूं जिले की युवती उसके अस्पताल में नर्स थी। उसे युवती से प्यार हो गया था। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आरोपी ने 28 अप्रैल को युवती से इस्तीफा दिलवा दिया। फिर संजयनगर में उसके साथ पति-पत्नी के रूप में किराये के मकान में रहने लगा था। 
विज्ञापन


शादी पर अड़ी युवती तो रची हत्या की साजिश 
जब युवती को डॉक्टर के शादीशुदा होने का पता लगा तो उसे गहरा सदमा लगा। वह डॉक्टर पर पत्नी से तलाक लेकर शादी करने पर अड़ गई। परिवार में कलह होने पर डॉक्टर ने युवती को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। जब युवती ने 16 सितंबर को उसे पेट में दर्द की बात बताई तो वह कार से डोहरा रोड ले आया। ढोकला व बर्गर लेकर युवती को खिलवाया। कार में ही उसे नशे के दो इंजेक्शन लगा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: जिला अस्पताल में बहन का शव छोड़कर भागे भाई-भाभी, हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
 

पुलिस के मुताबिक युवती के बेहोश होने पर कार से बड़ा बाइपास पर गोपालपुर नगरिया के पास ले गया। उसे कार से खींचकर उतारा। उसके कपड़े उतारकर सिर पर लोहे के पाने से प्रहार किया। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे व शरीर पर तेजाब डाल दिया। आरोपी को लगा कि युवती मर गई है और पुलिस को लगेगा कि किसी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है। लेकिन ग्रामीणों ने युवती को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया।  

युवती ने दम तोड़ा तो आए परिवारवाले
रविवार सुबह घायल युवती ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। युवती के पिता व परिवार के लोग भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने बताया कि युवती का चेहरा बिगाड़ने के लिए डॉक्टर ने तेजाब डाला था। तेजाब उसके मुंह में भी चला गया। उसके नाजुक अंगों पर भी तेजाब डाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed