फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother and sister-in-law fled leaving sister dead body in the district hospital Bareilly

Bareilly News: जिला अस्पताल में बहन का शव छोड़कर भागे भाई-भाभी, हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Sep 2025 06:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 06:06 PM IST
सार

बरेली में एक महिला की मौत के मामले में उसके भाई-भाभी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका की बहन ने पत्र भेजकर सीएम योगी से शिकायत की थी। उसने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Brother and sister-in-law fled leaving sister dead body in the district hospital Bareilly
ब्लोसम स्पेंसर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जिला अस्पताल में करीब सवा महीने पहले महिला को घायल बताकर भर्ती कराने आए भाई और भाभी उसके शव को छोड़कर भाग गए थे। महिला की बहन ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की। अब बारादरी थाने में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


ग्रीन पार्क निवासी ब्रोनिका स्पेंसर ने सीएम योगी को पत्र देकर शिकायत की कि उनकी सगी बहन ब्लोसम स्पेंसर उनके भाई फाइक एन्क्लेव निवासी बेंजामिन स्पेंसर के पास रहकर अपना इलाज करा रही थी। इस दौरान बहन विजिट स्पेंसर, बहनोई विकास यादव, भाई बेंजामिन स्पेंसर, उसकी पत्नी सुनैना, बेंजामिन का पुत्र ब्लेसन स्पेंसर और सुनैना के पिता गफ्फार मसीह उसकी पिटाई करते थे। 
विज्ञापन


बहन ने लगाया ये आरोप 
आरोप है कि दस अगस्त को सुनैना मृत अवस्था में ब्लोसम स्पेंसर के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में ब्लोसम स्पेंसर को भर्ती कराने का प्रयास किया। अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने मृत बताकर अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया तो ब्लोसम का शव छोड़कर सुनैना और उसका पति बेंजामिन अस्पताल से भाग गए। ब्रोनिका सूचना पर अपने पति लोकेश कुमार के साथ जिला अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंUP: सी-ट्रैस एप बना मददगार... सर्च की नाबालिग के नाम की नौ आईडी, पाटनी केस में पहली बार इस्तेमाल; पूरी कहानी
 

ब्लोसम के शरीर पर चोट के निशान थे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ब्रोनिका ने अपने भाई, भाभी, भाभी के पिता, भतीजे और बहन व बहनोई पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सीएम से शिकायत की थी। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। विवेचना में स्थिति साफ हो जाएगी।

स्पेंसर परिवार में पहले से चल रही मुकदमेबाजी
बारादरी थाने में ब्रोनिका ने हत्या का आरोप लगाते हुए भाई, भाभी, बहन और अन्य आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। बावजूद स्पेंसर परिवार में पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। इससे पहले 2024 में बारादरी थाने में सुनैना ने ब्रोनिका, उनके पति लोकेश व अन्य लोगों पर पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब ब्रोनिका ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed