फंदे से लटका मिला नर्स का शव: जिसे जीवन साथी बनाने का संजोया सपना, उसी ने तोड़ा दिल, आहत होकर दी जान
बरेली के कटरा चांद खां में शुक्रवार रात एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह यहां किराये पर रहती थी। उसकी शादी की बात बदायूं के युवक से चल रही थी। आरोप है कि युवक और उसके घरवालों ने रिश्ता तय करने के बदले 10 लाख रुपये की मांग की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली शाहजहांपुर निवासी युवती का शव शुक्रवार रात कटरा चांद खां में किराये के कमरे में लटका मिला। उसके परिजनों ने रिश्तेदार युवक और उसके पिता पर शादी का रिश्ता तय करने के बदले 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इससे युवती परेशान थी। इसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
कटरा चांद खां निवासी पंकज वर्मा के मकान में शाहजहांपुर की नीतू शर्मा (23) किराये पर रहती थी। शुक्रवार रात उसका शव फंदे से लटका मिला। मकान मालिक ने उसके परिजनों को सूचना दी। उसकी मौत के बाद शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव बुधवाना निवासी उसके पिता इंद्रपाल शर्मा ने बारादरी पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें- Bareilly: रिलेशनशिप मैनेजर ने लिव-इन रिलेशन में दिया धोखा, पांच साल तक लूटी आबरू, फिर किया शादी से इनकार
उन्होंने इंस्पेक्टर अमित पांडेय को बताया कि उनकी बेटी नीतू बरेली में गांधी उद्यान के पास एक निजी अस्पताल में नर्स थी। उनका बेटा रविकांत भी बहन के साथ रहता था। बताया कि बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गूरा में उनकी रिश्तेदारी है। रिश्तेदार के बेटे से नीतू के रिश्ते की बात चल रही थी।
युवक के पिता ने मांगे थे 10 लाख रुपये
नीतू और युवक एक दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे। दस दिन पहले युवक के पिता ने फोन पर शादी करने पर 10 लाख रुपये की मांग की थी। इतनी रकम देने में इंद्रपाल ने असमर्थता जताई। तब युवक के पिता ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया।
तब से नीतू परेशान चल रही थी। वह गुमसुम रहने लगी थी। रविवार को उनका बेटा रविकांत, बेटी नीलम व पत्नी बुधवाना चले आए। उधर, उनकी बेटी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।