फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nupur Sharma case Maulana Tauqeer said this is an internal matter of our country foreign countries should not try to interfere

Nupur Sharma case: मौलाना तौकीर बोले- यह हमारे देश का अंदरूनी मामला, बाहरी मुल्क न करें दखलंदाजी की कोशिश

Thu, 09 Jun 2022 09:48 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली। 
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 09:48 AM IST
सार

मौलाना तौकीर ने कहा कि जब देश का मुसलमान नुपुर शर्मा का विरोध कर रहा था तो प्रधानमंत्री ने नहीं सुनी। जब दूसरे मुल्कों ने सख्ती दिखाई तो उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया। यह गलत है क्योंकि इस फैसले से हमने खुद को दूसरों के सामने कमजोर कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमारे देश का अंदरूनी मामला है लिहाजा बाहरी मुल्कों को इसमें दखलंदाजी करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हालांकि, प्रधानमंत्री की चुप्पी अब टूटनी चाहिए।

विज्ञापन
Nupur Sharma case Maulana Tauqeer said this is an internal matter of our country foreign countries should not try to interfere
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने 10 जून को घोषित प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। उन्होंने गंगा दशहरा को कारण बताते हुए जल्द दूसरी तारीख घोषित करने की बात कही। बोले, प्रधानमंत्री ने अपने देश के लोगों की सुनने के बजाय दूसरे मुल्कों की सख्ती के बाद नुपुर को निलंबित किया। इससे दूसरों के सामने कमजोरी प्रदर्शित हुई।

विज्ञापन


मौलाना तौकीर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गंगा दशहरा के मेले में भारी तादाद में बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं रामगंगा स्नान के लिए जाते हैं। उनके प्रदर्शन के दौरान कानपुर की तरह शरारती तत्व इसका फायदा उठा सकते थे। इसी वजह से उन्होंने प्रदर्शन स्थगित किया है लिहाजा इसे हमारा डर न समझा जाए। जल्द ही प्रदर्शन की दूसरी तारीख का एलान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

पीड़ितों का हालचाल लेने कानपुर जाएंगे 

मौलाना तौकीर ने कहा कि वह 12 जून के बाद जल्द ही कानपुर जाकर पीड़ितों का हालचाल लेंगे। सरकार की एकतरफा कार्रवाई गलत है। जिस आंदोलन का जिक्र किया जा रहा है, उसे जफर हयात ने वीआईपी मूवमेंट के कारण रद्द कर दिया था। इसकी जानकारी प्रशासन और पुलिस को भी थी। उन्होंने कहा कि शासन बुलडोजर से डराने की कोशिश कर रहा है और मुसलमान डरने वाला नहीं है। वह कानपुर की रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी से भी मिलेंगे।


 

अब जुमे के दिन प्रदर्शन नहीं

मौलाना ने कहा कि 15 दिन के अंदर प्रदर्शन होगा लेकिन अब उन्होंने तय किया है कि प्रदर्शन जुमे के दिन नहीं होगा। अब तक प्रदर्शनों के लिए जुमे का दिन रखा जाता था, लेकिन अब जुमे को इबादत के लिए छोड़ दिया जाए। जिसे पैंगंबर-ए-इस्लाम से मोहब्बत होगी वह किसी भी दिन समय निकालकर प्रदर्शन में शामिल होने आएगा।


 
विज्ञापन

नुपुर को जेल से अच्छी कहीं सुरक्षा नहीं

मौलाना ने नुपुर को अलकायदा की धमकी के संबंध में कहा कि वह तो खुद ही नुपुर को सुरक्षा देने की मांग कर रहे है। शासन ज्यादा से ज्यादा एक-दो कंपनी सुरक्षा में लगा सकता है, लेकिन उन्हें जेल से अच्छी सुरक्षा कहीं नहीं मिल सकेगी। इसलिए बेहतर है कि उन्हें जेल में ही रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed