{"_id":"6acbf50a25067d96b70a0d2d","slug":"number-of-children-enrolled-in-class-1-increases-faridpur-tops-the-list-bareilly-news-c-4-bly1015-985999-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कक्षा एक दाखिला लेने वाले बच्चों की संख्या बढ़ी, फरीदपुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कक्षा एक दाखिला लेने वाले बच्चों की संख्या बढ़ी, फरीदपुर अव्वल
Mon, 12 Oct 2026 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा एक में बच्चों की नामांकन दर में बढ़ोतरी हुई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूल चलो अभियान के तहत कक्षा एक में बच्चों के नामांकन की विकास क्षेत्रवार विस्तृत प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में फरीदपुर अव्वल रहा। कई ब्लॉकों में पिछले सत्र के मुकाबले 100 फीसदी से अधिक प्रगति दर्ज की गई है। समग्र रूप से पूरे जिले में कक्षा एक में बच्चों के नामांकन की 103.85 प्रतिशत प्रगति दर्ज हुई। पिछले सत्र में 32,237 नामांकन के मुकाबले इस साल 33,477 बच्चों का दाखिला हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक, फरीदपुर विकास क्षेत्र में 118.48 प्रतिशत की सर्वाधिक प्रगति दर्ज की गई है। फरीदपुर में वर्ष 2025-26 के दौरान कक्षा एक में 2,343 बच्चों का नामांकन हुआ, जो वर्ष 2026-27 में बढ़कर 2,776 हो गया। इसके बाद भुता ब्लॉक में 2,591 से बढ़कर 3,027 बच्चों के नामांकन के साथ 116.83 प्रतिशत की प्रगति हुई। मझगवां विकास क्षेत्र में 1,961 से बढ़कर 2,284 बच्चों के नामांकन के साथ 116.47 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई। वहीं, भोजीपुरा में 2,000 से बढ़कर 2,284 बच्चों के नामांकन के साथ 114.20 फीसदी प्रगति हुई। क्यारा ब्लॉक में नामांकन की 108.55 प्रतिशत (1,919 से 2,083), रामनगर में 103.05 प्रतिशत (1,641 से 1,691), भदपुरा में 101.81 प्रतिशत (1,772 से 1,804) और मीरगंज ब्लॉक में 100.27 प्रतिशत (1,125 से 1,128) प्रगति दर्ज की गई।
ये ब्लॉक पिछड़े
बरेली सिटी में पिछले साल 1,704 के मुकाबले इस साल 1,698 बच्चों (99.65 प्रतिशत) का नामांकन हुआ। फतेहगंज पश्चिमी में 99.10 प्रतिशत (1,669 से 1,654), दमखोदा में 99.03 प्रतिशत (1,749 से 1,732), बहेड़ी में 96.63 प्रतिशत (2,371 से 2,291), बिथरी चैनपुर में 95.18 प्रतिशत (2,116 से 2,014), शेरगढ़ में 94.95 प्रतिशत (2,533 से 2,405) और नवाबगंज में 94.66 प्रतिशत (3,017 से 2,856) नामांकन हुआ।
विज्ञापन
वर्जन,
जिले में कक्षा एक में बच्चों के नामांकन में 103.85 प्रतिशत प्रगति हुई है। यह शिक्षा विभाग के प्रयासों और शिक्षकों की ओर से घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने का नतीजा है। शिक्षकों ने बच्चों को परिषदीय स्कूलों में भेजने के लिए लोगों को व्यापक रूप से जागरूक किया। - डॉ. विनीता, बीएसए