फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NSA action against Bakhtawar the main accused of Gausganj case in Bareilly

Bareilly News: बर्खास्त पीआरडी जवान बख्तावर पर रासुका की कार्रवाई, सांप्रदायिक संघर्ष की घटना का था सूत्रधार

Thu, 07 Nov 2024 04:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Nov 2024 04:48 PM IST
सार

बरेली में गौसगंज कांड के मुख्य आरोपी बर्खास्त पीआरडी जवान बख्तावर पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी जेल में बंद है। 

विज्ञापन
NSA action against Bakhtawar the main accused of Gausganj case in Bareilly
आरोपी बख्तावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाने के गांव गौसगंज में हुए सांप्रदायिक संघर्ष और पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या के मामले में मुख्य सूत्रधार पीआरडी जवान बख्तावर शाह पर रासुका लगा दी गई है। पुलिस ने जेल जाकर बख्तावर को इसका नोटिस तामील कराया। आरोपी को बर्खास्त किया जा चुका है।

विज्ञापन


19 जुलाई को शाही थाने के गौसगंज गांव में यह घटना हुई थी। विवादित धर्मस्थल की छत से पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के घर में लेजर लाइट की रोशनी डाली जा रही थी। इस पर ऐतराज के बाद हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। 
विज्ञापन


लाठी-डंडों से पीटकर की थी हत्या 
एक पक्ष के हमलावर पूर्व प्रधान हीरालाल के बेटे तेजपाल को धर्मस्थल में खींच ले गए थे। इन लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर उसे बेरहमी से पीटा था, अस्पताल में तेजपाल की मौत हो गई थी।इस घटना से उस वक्त सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति आई थी। एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर काफी पुलिस व पीएसी लगाकर हालात संभाले थे। तब इस घटना में सूत्रधार के तौर पर पीआरडी जवान बख्तावर का नाम सामने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

75 आरोपियों पर हुई थी रिपोर्ट 
बख्तावर, उसके बेटों समेत करीब 50 लोगों को नामजद और 25 अज्ञात पर रिपोर्ट कराई गई थी। बख्तावर समेत कई आरोपी अगले ही दिन जेल भेज दिए गए। डीएम और एसएसपी ने बख्तावर को बवाल के लिए जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई को शासन से लिखापढ़ी की थी। शासन से बख्तावर पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की संस्तुति कर दी है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शाही के गौसगंज गांव में खुराफातियों की वजह से माहौल बिगाड़ने जैसी स्थिति बनाई गई थी जिसे पुलिस बल ने समय रहते संभाल लिया। इसमें विवेचना के दौरान सामने आया कि बख्तावर शाह ही घटना का असली सूत्रधार है। पीआरडी जवान रहते हुए वह गांव में रौब झाड़ता था जिसकी वजह से सामाजिक वैमनस्य फैल रहा था। इसलिए उस पर रासुका लगाने के लिए पैरवी की गई जिसकी संस्तुति मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed