{"_id":"58c5a1584f1c1be618dc5721","slug":"nrusingh-shobha-traveled-from-dhoom","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम से निकाली नृसिंह शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूम से निकाली नृसिंह शोभा यात्रा
बरेली।
Updated Mon, 13 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nrusingh Shobha traveled from Dhoom
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में राम बारात के साथ ही नृसिंह भगवान की शोभायात्रा भी धूम धाम के साथ निकाली गई। बैंड बाजों और झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा जिस रास्ते से भी गुजरी स्वागत में रंग और गुलाल की बारिश हुई, तो कहीं फूल भी बरसे।
यह शोभायात्रा चाहबाई से शुरू हुई। जो कोहाड़ापीर होकर कुतुबखाना पहुंची। यहां पर ब्रह्मपुरी से निकाली गई राम बारात के साथ ही बराबर से शहर में घूमी। जिला अस्पताल मार्ग से नावल्टी, रोडवेज, कालीबाड़ी, शहामतगंज, गल्ला मंडी से मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग होकर कुतुबखाना पहुंची। यहां से यह शोभायात्रा कोहाड़ापीर की ओर मुड़ गई। यहां से गुलाब नगर होते हुए चाहबाई पहुंच कर संपन्न हुई।
यह शोभायात्रा नृसिंह भगवान शोभायात्रा समिति की ओर से निकाल गई। इसका संचालन अध्यक्ष विजय शर्मा, अनुराग अग्रवाल, नीरू भारद्वाज, राहुल सिंह चंदेल, रजत अग्रवाल, सोनू, गोविंद देवल, अरुण देवल, गोरख सक्सेना, मोहित सिंह, आलोक प्रकाश ने किया।