फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now you can take admission till 4th September

Bareilly News: अब चार सितंबर तक ले सकेंगे प्रवेश

Fri, 29 Aug 2025 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Now you can take admission till 4th September
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में अब चार सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा। पोर्टल की दिक्कत के चलते विद्यार्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए विश्वविद्यालय ने एक बार और प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रवेश का अंतिम दिन होने के बावजूद, सर्वर की तकनीकी खराबी के कारण कई विद्यार्थी सीट लॉक नहीं करा पाए। कॉलेज में सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ दिखी। सर्वर डाउन होने के कारण प्रवेश लेने पहुंचे विद्यार्थियों को पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2:15 बजे तक वेबसाइट पर तकनीकी समस्या बनी रही, इसके चलते सीट लॉक करने की प्रक्रिया लगभग ठप रही। दिनभर में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में केवल 25-25 सीटें ही लॉक हो पाईं।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दूसरी बार प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर बृहस्पतिवार की थी, लेकिन इसके बाद भी तकनीकी समस्याओं ने विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ा दी। अंतिम दिन तक भी करीब 400 विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए। प्रवेश समिति और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने तुरंत रुहेलखंड विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के अनुरोध को स्वीकार करते हुए, विश्वविद्यालय ने दोपहर करीब तीन बजे सीट लॉक कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर चार सितंबर कर दिया है। संवाद
--
- मैं सुबह 10 बजे से कॉलेज आकर इंतजार कर रहा था। मुझे लगा था कि आज अंतिम दिन है तो मेरी सीट लॉक हो जाएंगी, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से मैं अपनी सीट लॉक नहीं कर पाया। - पारस सिंह


- मेरे दोस्त की सीट लॉक पहले ही लॉक हो चुकी थी और मैं ही अकेली बची थी। मुझे लग रहा था कि शायद मैं इस साल प्रवेश नहीं ले पाऊंगी। जब पता चला कि तिथि बढ़ गई है तो बहुत राहत मिली। - प्रिया सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed