{"_id":"6681ff114888930ab20d2014","slug":"now-two-arms-suppliers-arrested-in-an-encounter-shot-in-the-legs-bareilly-news-c-4-lko1018-430852-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अब दो असलहा सप्लायर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अब दो असलहा सप्लायर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली
Mon, 01 Jul 2024 06:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर 22 जून को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बदमाशों को तमंचे मुहैया कराए थे। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इधर, पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में पकड़े गए केपी यादव व सुभाष को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जांच में पुलिस को पता चला कि हाफिजगंज के रिठौरा कस्बे के खाता गांव निवासी धनुष यादव उर्फ गुर्गा, किला के सुर्खा चौधरी मोहल्ला निवासी मोहम्मद हुसैन उर्फ गोला ने ही बदमाशों को तमंचे मुहैया कराए थे। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एयरफोर्स ग्राउंड के पास वैसपुर गुलड़िया नहर के किनारे दोनों आरोपी कार से कहीं जा रहे हैं। पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी कर ली। मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। दोनों के पैर में घुटनों से नीचे गोली लगी है। वहीं, सिपाही आशीष शुक्ला के भी घायल होने की बात कही जा रही है।
दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए। सफेद रंग की कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कार पर नंबर नहीं पड़ा है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक शातिर बदमाश हैं। मोहम्मद हुसैन उर्फ गोला पर नौ तो धनुष यादव पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। फायरिंग के मामले में इन दोनों आरोपियों सहित 21 लोगों के नाम बढ़ाए गए हैं।