{"_id":"6763af4a2d6f46fcc008b346","slug":"now-travel-to-ayodhya-kashi-by-vande-bharat-express-2024-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: अब वंदे भारत एक्सप्रेस से करिए अयोध्या-काशी का सफर, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat: अब वंदे भारत एक्सप्रेस से करिए अयोध्या-काशी का सफर, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
Thu, 19 Dec 2024 11:00 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:00 AM IST
सार
वंदे भारत का वाराणसी तक विस्तार होने से बरेली के लोगों को अयोध्या और वाराणसी का सफर करने में आसानी होगी। व्यापारियों, कारोबारियों और उद्यमियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Vande Bharat Train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अब श्रीराम और काशी विश्वनाथ के दर्शन कराएगी। रेलवे ने इस ट्रेन को अयोध्या होते हुए वाराणसी तक विस्तार देते हुए शेड्यूल जारी कर दिया है। जल्द ही इसके संचालन की तारीख भी घोषित की जाएगी। इस ट्रेन का विस्तार होने से व्यापारियों, कारोबारियों और उद्यमियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इसी साल 31 अगस्त को मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था, लेकिन ऑक्यूपेंसी के मामले में यह ट्रेन दूसरी वंदे भारत ट्रेनों से पिछड़ रही थी। बीते दो माह से इस प्रीमियम ट्रेन को विस्तार दिए जाने की कवायद की जा रही थी। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस ट्रेन को वाया अयोध्या होकर वाराणसी तक चलाने की मांग की थी। इन सबको देखते हुए रेलवे ने मेरठ-लखनऊ वंदे भारत को अयोध्या होकर वाराणसी तक चलाने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
समय सारणी
- 22490 मेरठ सिटी-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
- मेरठ सिटी सुबह - 6:35 बजे
- मुरादाबाद -8:35/8:40 बजे
- बरेली 9:56/9:58 बजे
- लखनऊ-दोपहर 1:45 बजे/1:55 बजे
- अयोध्या- शाम 3:53/3:55 बजे
- वाराणसी- शाम 6:25 बजे
22489 वाराणसी - मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस
- वाराणसी- सुबह 9:10 बजे
- अयोध्या- सुबह 11:40 बजे/11:42 बजे
- लखनऊ- दोपहर 1:40 बजे/1:50 बजे
- बरेली-शाम 5:15/5:17 बजे
- मुरादाबाद- शाम 6:50/6:55 बजे
- मेरठ सिटी रात -09:05 बजे