{"_id":"6054f1a78ebc3e59067db4c4","slug":"now-the-sewer-line-is-torn-in-front-of-bareilly-college-bareilly-news-bly441100763","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बरेली कॉलेज के सामने सीवर लाइन फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बरेली कॉलेज के सामने सीवर लाइन फटी
विज्ञापन
खोदाई के दौरान फटी सीवर लाइन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाला निर्माण के लिए जेसीबी से हो रही थी खोदाई
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के सामने शुक्रवार को नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई के दौरान पुरानी सीवर लाइन फट गई। इसके बाद काम रोक दिया गया। शाम तक मरम्मत का काम चलता रहा। इससे पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई के दौरान कालीबाड़ी, चौपुला, चौकी चौराहा आदि स्थानों पर पानी की पाइप लाइनें फट चुकी हैं।
जल निगम शहर में मनमाने ढंग से खोदाई करा रहा है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उच्चाधिकारी भी जल निगम की मनमर्जी पर चुप्पी साधे हैं। शुक्रवार को बरेली कॉलेज के सामने जल निगम की अंधाधुंध खोदाई से सीवर की पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद वहां काम रोक दिया गया और जल निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि सीवर लाइन की मरम्मत करा दी गई है। ठेकेदार को एहतियात के साथ खोदाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।