फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the presence of Collectorate personnel will be online

अब ऑनलाइन दर्ज होगी कलक्ट्रेट कर्मियों की उपस्थिति

Wed, 03 Jul 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
Now the presence of Collectorate personnel will be online
बरेली। अब कलक्ट्रेट और तहसीलों कर्मियों की हर दिन ऑनलाइन बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज होगी। राजस्व विभाग ने इसके लिए आधुनिक बायोमेट्रिक सिस्टम सभी जिलों में लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यहां कलक्ट्रेट स्थित मुख्य कार्यालय में भी उपस्थिति दर्ज करने के लिए नई मशीन लगाई गई है, इसमें कर्मचारी को अपना आधार कार्ड नंबर भी फीड करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही बायोमेट्रिक करना होगा। यह मशीन सीधे राजस्व बोर्ड से जुड़ी है, इसलिए कर्मचारी जैसे ही बायोमेट्रिक करेगा तुरंत उसकी हाजिरी सीधे राजस्व बोर्ड में लगे मुख्य सिस्टम में दर्ज हो जाएगी। बोर्ड मुख्यालय पर बैठे अधिकारी सभी कर्मचारियों का ब्योरा एक क्लिक दबाते ही पता कर सकेंगे। यह सिस्टम लगने से कर्मचारी परेशान हैं। उनका कहना है कि नए सिस्टम पर हाजिरी लगाने में देर लग रही है, इससे हर दिन लंबी लाइन लगना तय है। पहले दिन इस मशीन पर हाजिरी लगाने लगाने वाले कर्मियों ने बताया कि हर दिन आधार नंबर फीड करने से अनावश्यक देरी होगी, क्योंकि एक कर्मचारी को इस कार्य में लगभग दो मिनट लगेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed