फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the police will also provide hundred bighas of land for farming

अब पुलिस भी कराएगी खेती बंटाई पर देगी सौ बीघा जमीन

Mon, 15 Feb 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Now the police will also provide hundred bighas of land for farming
demo photo - फोटो : amar ujala

ठिरिया में है पुलिस विभाग की 123 बीघा जमीन, अनुमति के लिए पुलिस मुख्यालय भेजी फाइल

विज्ञापन
बरेली। पुलिस अब खेती भी कराएगी। ठिरिया में स्थित अपनी 123 बीघा जमीन में से सौ बीघा जमीन पुलिस खेती के लिए बंटाई पर देगी। इसकी सारी तैयारियां हो गईं हैं। केवल शासन से अनुमति का इंतजार है।
पुलिस विभाग की ठिरिया में चनेहटी रेलवे स्टेशन के पास 123 बीघा जमीन है। इसके कुछ हिस्से पर लोगों ने कब्जे भी कर लिए, लेकिन अधिकारियों ने कभी जमीन की सुध नहीं ली। वर्ष 2017-18 में पुलिस ने अपनी जमीन पर हुए अवैध निर्माण जेसीबी से गिरवा दिए और जमीन कब्जे में ले ली। समतल कराने के बाद जमीन को अब खेती लायक बना दिया गया है।
विज्ञापन

आरआई हरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस इस जमीन पर खेती कराएगी। चार से पांच साल के लिए जमीन को बंटाई पर दिया जाएगा। प्रति बीघा के हिसाब से धनराशि ली जाएगी। 123 में से सिर्फ 100 बीघा जमीन ही खेती के लिए दी जाएगी। शेष 23 बीघा जमीन फायरिंग रेंज के लिए रखी जाएगी। 100 बीघा जमीन को बंटाई पर देने से पुलिस को लाखों रुपये सालाना की आय होगी। अनुमति के लिए फाइल पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के लिए आवास बनाने पर भी हुआ था विचार
पुलिस महकमे में सबसे ज्यादा जरूरत पुलिस कर्मियों को आवास की है। शुरू में इस पर विचार भी हुआ था कि जमीन पर पुलिस कर्मियों के लिए आवास बनवा दिए जाएं, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी। दरअसल, जमीन शहर से बाहर है। ऐसे में अगर वहां आवास बनवाए भी गए तो शहर से इतनी दूर पुलिस के परिवार नहीं रह सकेंगे, इसलिए इस जमीन पर आवास नहीं बनवाए गए।

ठिरिया में पुलिस विभाग की 123 बीघा जमीन है। इसमें से सौ बीघा जमीन खेती के लिए बंटाई पर देने का प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। - हरेंद्र सिंह, आरआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed