{"_id":"5ee2816b8ebc3e43156fef6e","slug":"now-the-health-department-has-released-a-calendar-to-take-a-sample-for-corona-examination-bareilly-news-bly4088580142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने को स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया कैलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने को स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया कैलेंडर
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराता शख्स(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जिले के सभी वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में लिए जाएंगे सैंपल
विज्ञापन
बरेली। संवेदनशील राज्यों से वापस आए संक्रमितों में लगातार संक्रमण की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शासन ने सीएमओ और जिला सर्विलांस अधिकारी को कैलेंडर के तहत ऑटो, टेंपो, रिक्शा चालक, केमिस्ट, डिलीवरी ब्वॉय, हास्पिटल स्टाफ और फड-ठेला-खोमचा लगाने वालों के सैंपल की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जिले के वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में सैंपल लिए जाएंगे।
आशंका है कि तमाम प्रवासी वापस आने के बाद बगैर जांच कराए ही घर चले गए हैं। जरूरत पड़ने पर उन्होंने ऑटो, रिक्शा, टेंपो, बस आदि वाहनों का भी प्रयोग किया होगा। साथ ही, फड, ठेले, खोमचे वालों से खाने-पीन का सामान भी लिया होगा। दवा आदि भी खरीदी होगी। इसके चलते इन सभी में भी संक्रमण की आशंका है। वृद्धाश्रम और अनाथालयों में रहने वालों के अलावा हॉस्पिटल स्टाफ, डिलीवरी ब्यॉय, ढाबा आदि के लोग भी इनके संपर्क में आए होंगे। यह लो रिस्क कैटगरी के लोग हैं। मगर एहतियातन इन सभी के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि 12 जून यानी शुक्रवार को वृद्धाश्रम और अनाथालाय, 13 को मलिन बस्तियों, 14 को हॉस्पिटल स्टाफ और आयुष्मान मित्रों, 15 को वेंडर्स, डिलीवरी ब्वॉय, ढाबा संचालकों, 16 को होम डिलीवरी करने वालों, 15 को ऑटो, टेंपो, कंडक्टर, ड्राइवर, 18 को केमिस्ट और फ्रंटलाइन वर्कर्स और 19 को जांच करने अस्पताल नहीं पहुंचे चिह्नित प्रवासियों के सैंपल लिए जाएंगे।