फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the development work done in panchayats will be visible on mobile phones

Bareilly News: अब मोबाइल फोन पर दिखेंगे पंचायतों में हुए विकास काम

Mon, 09 Jun 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Now the development work done in panchayats will be visible on mobile phones
बरेली। ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की पूरी जानकारी माई पंचायत एप के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए जियो टैगिंग का काम काम किया जा रहा है। इसके पूरे होने के बाद में मोबाइल फोन पर ग्राम पंचायतों में हुए कामों के बारे में आसानी से जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

मंडल में पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं में कुल 4013 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में होने वाले कामों को लेकर अधिकतर शिकायत ब्लॉक, जिले के अलावा मंडल स्तरीय अधिकारियों के पास पहुंचती रहती है। इन शिकायतों पर विराम लगाने के लिए शासन ने माई पंचायत एप शुरू किया है। इस एप के माध्यम से ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का पूरा ब्योरा अब मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो सकेगा। इससे काम में पहले से ज्यादा पारदर्शिता आ जाएंगी। एप के माध्यम से यह जानकारी आसानी से हासिल हो सकेगी कि ग्राम पंचायत में कौन-कौन से काम कब-कब कराए गए। उन पर कितनी धनराशि से कराया है। संवाद
विज्ञापन

--------
पीलीभीत मेें शत-प्रतिशत काम, शाहजहांपुर पिछड़ा
-शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों का जियो टैगिंग किया जा रहा है। इसमें पीलीभीत में 720 ग्राम पंचायतों में जियो टैगिंग का काम पूरा हो चुका है। जबकि बरेली की 1188 में से 1185 का काम ही पूरा हो पाया है। यहीं हाल बदायूं में है। यहां पर 1037 ग्राम पंचायतों में से 1029 में जियो टैगिंग हो सका है। वहीं मंडल में शाहजहांपुर जनपद पिछड़ा हुआ चल रहा है। यहां पर 1068 ग्राम पंचायतों में से 1028 में ही जियो टैगिंग का काम पूरा हो सका है। जबकि 40 ग्राम पंचायतों में यह काम अभी नहीं हुआ है। मंडल की कुल 51 ग्राम पंचायत जियो टैगिंग से अछूती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
-शासन के निर्देश पर पंचायतों में जियो टैगिंग का काम किया जा रहा है। मंडल में शाहजहांपुर पीछे चल रहा है। जल्द ही सभी जनपदाें में जियो टैगिंग का काम पूरा हो जाएगा। -महेंद्र सिंह, उपनिदेशक पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed