फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the degree fair will get the university degree

अब उपाधि मेले में मिलेगी विश्वविद्यालय की डिग्री

Sat, 01 Jan 2022 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Now the degree fair will get the university degree
MJP Rohilkhand university
सभी महाविद्यालयों में आठ से 10 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे उपाधि वितरण मेले
विज्ञापन

उपाधि वितरण की 11 जनवरी को विश्वविद्यालय को देनी होगी सूचना
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की डिग्री अब सीधे नहीं बल्कि उपाधि मेले में मिलेंगी। विश्वविद्यालय की ओर से सभी महाविद्यालयों को उपाधि वितरण मेले आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद की ओर से जारी सूचना के अनुसार उपाधि मेले आठ, नौ और दस जनवरी को आयोजित किए जाएंगे और इसकी सूचना विश्वविद्यालय को प्रत्येक दशा में 11 जनवरी तक देनी होगी। महाविद्यालयों को जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले दिनों कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अपर मुख्य सचिव अध्यक्षता में दस सदस्यीय समिति की ओर से उपाधि मेले आयोजित करने की संस्तुति की गई थी। इसके मुताबिक विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को शिक्षा सत्र 2016-17 से 2020-21 तक की जो उपाधियां उपलब्ध कराई हैं, उनका वितरण मेले में करने के लिए विद्यार्थी के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन

आदेश में महाविद्यालय स्तर पर ही निर्धारित तिथि पर डिग्री के वितरण की पूरी व्यवस्था करने को कहा गया है। उपाधि वितरण की सूचना 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे से पहले प्रत्येक दशा में विश्वविद्यालय को देनी होगी। वहीं, विश्वविद्यालय परिसर में नौ, दस और 11 जनवरी की सुबह साढ़े दस से शाम साढ़े चार बजे तक उपाधि विभाग में उपाधियों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग, संकाय से विद्यार्थियों का ब्योरा देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed