{"_id":"5ed553b98ebc3e9075171d35","slug":"now-private-hospital-nurse-corona-infected-bareilly-news-bly407800795","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निजी अस्पताल की नर्स कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निजी अस्पताल की नर्स कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में भर्ती बदायूं की एक महिला भी पॉजिटिव मिली, स्टाफ क्वारंटीन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में दो बच्चों समेत चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि
बरेली/शाहजहांपुर। बरेली में सोमवार को कोरोना संक्रमण के दो मामले आए हैं। एक अस्पताल में भर्ती बदायूं की महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक निजी अस्पताल की नर्स भी पॉजिटिव मिली। शाहजहांपुर में दो बच्चों समेत चार और संक्रमित मिले हैं।
आईवीआरआई से देर रात आई रिपोर्ट में पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल की नर्स में पॉजिटिव आई है। नर्स को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने के साथ ही अस्पताल के स्टाफ को क्वारंटीन कराया गया है। मंगलवार को अस्पताल के अन्य स्टाफ का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। अस्पताल के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा नर्स के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक नर्स 23 मई से क्वारंटीन है। उसका सैंपल रविवार को जांच के लिए भेजा गया था। नर्स में संक्रमण कहां से हुआ, इस बाबत जानकारी होने से एसीएमओ ने इनकार किया। हालांकि आशंका जताई कि अस्पताल में ही किसी के संपर्क में आने से नर्स संक्रमित हुई होगी। नर्स को एल वन कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अन्य अस्पताल में भर्ती बदायूं की महिला भी कॉरपोरेट लैब की जांच में संक्रमित मिली है। बदायूं सीएमओ से संपर्क कर बदायूं मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के लिए महिला को एंबुलेंस से भिजवाया गया है। संक्रमित महिला के संपर्क में आए डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स व अन्य स्टाफ को क्वारंटीन किया गया है। बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बैरमई बुजुर्ग निवासी 70 वर्षीय महिला 19 मई को अस्पताल में भर्ती हुई थी। वह किडनी रोग से ग्रसित थी। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था।
शाहजहांपुर में दो बच्चों समेत चार लोग संक्रमित मिले हैं। मिर्जापुर ब्लॉक के बनगांव में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक युवक और उसके दो बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई हालांकि युवक की पत्नी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। परिवार 25 मई को गुरुग्राम से गांव लौटा था। दिल्ली से सोमवार को लौटे खुदागंज के गांव मकरंदापुर का युवक पॉजिटिव निकला।
मसीतगंज नया हॉटस्पॉट बना
कैंट थाने की मोहनपुर ग्राम पंचायत के मजरा मसीतगंज को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में दो बच्चों समेत चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि बरेली/शाहजहांपुर। बरेली में सोमवार को कोरोना संक्रमण के दो मामले आए हैं। एक अस्पताल में भर्ती बदायूं की महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक निजी अस्पताल की नर्स भी पॉजिटिव मिली। शाहजहांपुर में दो बच्चों समेत चार और संक्रमित मिले हैं।