फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now online increase connection load

अब ऑनलाइन बढ़ाएं अपने कनेक्शन का लोड

Mon, 12 Feb 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 12 Feb 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Now online increase connection load
electricity demo pic
अब कोई भी घरेलू बिजली उपभोक्ता अपने कनेक्शन पर घर बैठे लोड बढ़वा सकता है, इससे लोगों को बाबुओं के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही लोड बढ़ाने को 15 फरवरी को एक दिवसीय अभियान चलेगा, इसके शहर में 25 स्थानों पर विशेष कैंप लगेंगे।
विज्ञापन

कनेक्शन चेकिंग के दौरान अक्सर मीटर में स्वीकृत से ज्यादा लोड चलता मिलता है, विभाग ऐसे मामलों में आर्थिक दंड देता है। कभी कभी स्टाफ मनमानी करता है, इसकी शिकायतें होने पर चीफ इंजीनियर अंशुल अग्रवाल ने नई व्यवस्था लागू कराई है, इसके तहत कोई घरेलू उपभोक्ता दस किलोवाट तक कनेक्शन पर अपने जरूरत के मुताबिक ऑनलाइन लोड बढ़ा सकता है। इसके अलावा लोगों को जुर्माने से बचाने के लिए 15 फरवरी को शहर में सभी उपकेंद्र के साथ ही साहूकारा, बटलर और श्यामगंज बाजार में कैंप लगेंगे। लोग इन कैंपों में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क और जुर्माने के लोड बढ़वा सकते हैं, कैंपों में घरेलू, कामर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ता कनेक्शनों पर लोड बढ़वा सकेंगे।
विज्ञापन


गर्मियों से निपटने की तैयारी
उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी गर्मियों में बिजली मांग ज्यादा होना तय है, इसलिए विभाग ने अभी से वास्तविक लोड का आंकड़ा तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके तहत उपभोक्ताओं का लोड बिना किसी जुर्माना बढ़ाया जा रहा है। इसके बाद होने वाली चेकिंग में लोड ज्यादा मिलने पर जुर्माना होगा। अभियान के बाद नए ट्रांसफार्मर और उनकी क्षमता वृद्धि का प्लान बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीबी गंज के घुंसा गांव में 27 बिजली चोर पकड़े, रिपोर्ट दर्ज
बरेली। मौसम खराबी में भी बिजली विभाग ने बकायेदारी और कटिया के खिलाफ अभियान जारी रखा। एसई ग्रामीण तारिक वारसी ने जेई अभय सिंह आदि से चेकिंग कराई, सीबी गंज के गांव घुंसा में 27 लोग बकायेदारी में काटे गए कनेक्शन फिर से जोड़कर चलाते मिले। चेकिंग टीम ने इन सभी पर थाना सीबी गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed