{"_id":"5fef73ef8ebc3e3c933769e3","slug":"now-one-way-from-sanjaynagar-turn-to-shyamganj-bareilly-news-bly4321675106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब संजयनगर मोड़ से श्यामगंज का रास्ता भी वन वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब संजयनगर मोड़ से श्यामगंज का रास्ता भी वन वे
विज्ञापन
स्टेडियम रोड पर संपवेल के लिए की जा रही खोदाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
स्टेडियम रोड पर शुरू हुआ संपवेल लाइन का काम
विज्ञापन
बरेली। शहर में एक-एक कर रास्ते बंद हो रहे हैं। अब संपवेल लाइन बिछाने के काम की शुरुआत के साथ संजयनगर मोड़ से श्यामगंज तक का रास्ता वन वे कर दिया गया है। यह लाइन संजयनगर मोड़ से हजियापुर तक डाली जाएगी।
हजियापुर के निचले इलाकों को इस बार बारिश में जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए संजयनगर मोड़ से हजियापुर तक संपवेल की लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि संजयनगर में करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से संपवेल लगाया जा रहा है। जलकल महाप्रबंधक राजेश यादव ने बताया कि संपवेल 16 एमएलडी क्षमता का है। सीएंडडीएस को बनाने की इसकी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया सड़क पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो।