{"_id":"62040ea522d99457cc23e003","slug":"now-no-goons-can-threaten-yogi-bareilly-news-bly475004710","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोई गुंडा धमकी नहीं दे सकता : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोई गुंडा धमकी नहीं दे सकता : योगी
विज्ञापन
Now no goons can threaten: Yogi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/बहेड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहेड़ी की जनता को सपा सरकार के दौरान बरेली में हुए दंगों की याद दिलाई। कहा, हमारी सरकार में दंगाई दुबक कर बैठे हैं। अब कोई गुंडा धमकी नहीं दे सकता। धमकी देगा तो हम उसकी गर्मी शांत करना जानते हैं। बारिश की वजह से जनसभा का कार्यक्रम रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री बुधवार को बहेड़ी के लोगों वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरेली के लोग पांच साल पहले की सरकारों को याद करें। कैसे दंगे होते थे और हर समय भय का माहौल रहता था। सपा सरकार में हुए दंगों में आठ दंगे अकेले बरेली में हुए थे। आए दिन कर्फ्यू लगता था। भाजपा की सरकार में न कोई दंगा हुआ न एक भी दिन कर्फ्यू लगा। पांच साल पहले यूपी का युवा जब प्रदेश से बाहर जाता था तो पिछली सरकारों के कारनामों की वजह से अपनी पहचान छुपाता था। आज वही यूपी अच्छी कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुंडे-माफिया से प्रदेश को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। माफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता। व्यापारी से वसूली नहीं होती, कोई गुंडा धमकी भी नहीं दे सकता। अगर कोई गुंडा धमकी दे रहा है तो हम कुछ क्षणों में उसकी गर्मी शांत कर सक ते हैं। हमारी सरकार ने सूबे को सुरक्षा दी है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, बृज क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुधीर मौर्या, सरदार जुगेंद्र सिंह, अजय जायसवाल, गजेंद्र सिंह, दुष्यंत गंगवार, मोहन सिंह, नईम अहमद आदि मौजूद रहे।