फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now Khajua pond will be beautified only after map amendment

Bareilly News: अब नक्शा संशोधन के बाद ही होगा खजुआ तालाब का सुंदरीकरण

Thu, 27 Jun 2024 06:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Now Khajua pond will be beautified only after map amendment
अमर उजाला के बुधवार के अंक में प्रका​शित खबर। 
फरीदपुर। नगर पालिका के खजुआ तालाब का सुंदरीकरण अब नक्शा संशोधन के बाद ही कराया जाएगा। बुधवार के अंक में अमर उजाला में यह खबर प्रकाशित हुई थी। खबर का संज्ञान लेने के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने खजुआ तालाब के दुरुस्तीकरण का कार्य रुकवा दिया है। उन्होंने संबंधित बाबू को तालाब का नक्शा सही कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बरेली नेशनल हाईवे पर स्थित नगर पालिका का सरकारी तालाब खजुआ तालाब के नाम से जाना जाता है। यह तालाब लगभग सवा तेरह बीघा खतौनी में है। वहीं, तहसील प्रशासन के पास इस तालाब का जो नक्शा है, उसमें तालाब की कम आकृति है। नक्शे में लगभग 11 बीघा तालाब की आकृति है। खतौनी और नक्शे के मिलान से लगभग दो बीघा तालाब का रकबा काम है। हाईवे से लगा होने के कारण इस पर भूमाफियाओं की नजर बनी थी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने इस तालाब का सुंदरीकरण कराने के लिए प्रस्ताव पास किया और उसका ठेका भी दे दिया। लगभग 36 लाख रुपये की लागत से इसका सुंदरीकरण होना था। काम शुरू करने के लिए नगर पालिका ने तहसील प्रशासन को तालाब की पैमाइश करा कर चौहद्दी कायम कराने के लिए पत्र लिखा। राजस्व टीम ने तालाब की पैमाइश की तो पता चला कि तालाब नक्शे में लगभग दो बीघा कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने पैमाइश कर नगर पालिका को नक्शा संशोधन कराने के बाद ही सुंदरीकरण कराने की हिदायत दी। तहसील प्रशासन के कई बार कहने के बाद भी नगर पालिका ने नक्शा संशोधन के लिए नहीं भेजा और तालाब के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करने की तैयारी कर दी है। इससे छूटी हुई जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर सकते थे, लेकिन अमर उजाला के बुधवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद इसके दुरुस्तीकरण के कार्य को रोक दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed