फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now fire in Bardana godown of Shyamganj, fire brigade broke by breaking wall

अब श्यामगंज के बारदाना गोदाम में लगी आग, दीवार तोड़कर घुसी फायर ब्रिगेड

Tue, 12 Jan 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now fire in Bardana godown of Shyamganj, fire brigade broke by breaking wall
demo photo - फोटो : अमर उजाला

लाखों के फैंसी प्लास्टिक कट्टे खाक, तीन दमकल ने पाया काबू

विज्ञापन
बरेली। डेलापीर के बाद अब श्यामगंज बाजार में साहू गोपीनाथ कॉलेज के पास बारदाना गोदाम में आग भड़क गई। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मचा रहा। तीन दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

माधोबाड़ी नई बस्ती निवासी हेमंत शर्मा का फैंसी प्लास्टिक कट्टों का गोदाम साहू गोपीनाथ के पास है। रविवार रात किसी समय शार्टसर्किट से गोदाम में आग लग गई। सोमवार सुबह पांच बजे गोदाम से आग की लपटें निकलतेे देख किसी राहगीर ने पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी। पता लगा तो हेमंत भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी एफएसओ रवीश कुमार के साथ मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची। गोदाम में अग्निकांड वाली जगह घुसने का रास्ता न मिला तो टीम ने दीवार तोड़कर गोदाम में लगी आग बुझाने की कोशिश शुरू की। आग और ज्यादा भड़की तो दो और गाड़ियां मौके पर बुला ली गईं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आग में लाखों रुपये के प्लास्टिक के कट्टे जलकर राख हो गए। हेमंत के भाई अशोक शर्मा ने बताया कि फिलहाल आग लगने का कारण शार्टसर्किट ही मान रहे हैं, लेकिन आसपास स्मैकियों के बैठे रहने से यह भी जानकारी कर रहे हैं कि किसी ने साजिशन आग तो नहीं लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed