{"_id":"6a02475d728c91728d053e7a","slug":"now-even-the-deaf-and-dumb-will-be-able-to-get-religious-education-bareilly-news-c-4-bly1053-882028-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अब मूक बधिर भी हासिल कर सकेंगे दीन की तालीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अब मूक बधिर भी हासिल कर सकेंगे दीन की तालीम
Tue, 12 May 2026 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 12 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आला हजरत ट्रस्ट मूक बधिरों को दीनी तालीम देकर समाज से जोड़ने की मुहिम चलाने जा रहा है। इसके लिए उलमा का एक पैनल गठित किया है।
इस संबंध में एक अहम बैठक सौदागरान स्थित ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय कशाना-ए-नूरी में आयोजित की गई। इसमें सदारत करते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष खानवादे मोहतशीम रजा खान ने इस मुहिम का एलान किया।
महासचिव चंगेज खान ने बताया कि वो लोग जो बोल और सुन नहीं सकते उनको उल्मा ए इकराम के पैनल की मदद से सांकेतिक भाषा में मजहब-ए-इस्लाम के बारे में बताया जाएगा। इसकी शुरुआत इस्लाम की बुनियादी (बेसिक) तालीम से होगी। सभी को फराएज सुन्नत और रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में जानकारी दी जाएगी। कुरान शरीफ पढ़ने से लेकर नमाज, हज, जकात और सभी चीजों के बारे में बताया जाएगा।
इस मुहिम का आगाज बरेली से होगा। कोशिश की जाएगी कि इन्हीं में से कोई आलिम, मुफ्ती बनकर मूक बधिर लोगों को दीन के बारे में समझाए। इसके लिए एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। इस दौरान जकवान रजा खां, हय्यान रजा खां, इस्लाम मियां, शानू साबिर, तहसीन, सैयद असद आदि मौजूद रहे।