फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now eight lakh families with migrant laborers will get free ration by November

अब नवंबर तक प्रवासी मजदूरों के साथ आठ लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

Wed, 01 Jul 2020 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
Now eight lakh families with migrant laborers will get free ration by November
राशन की दुकान पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एलान किया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर के आखिर तक कर दिया गया है। इस स्कीम का जिले के 99 हजार अंत्योदय सहित पात्र गृहस्थी के करीब आठ लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

जिले में करीब 99 हजार अंत्योदय और करीब सात लाख पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। इसके अलावा लॉकडाउन में वापस आए करीब दो हजार प्रवासी मजदूरों के अस्थायी कार्ड बनाए गए हैं। कोरोना संकट के बाद से ही इन सभी को मुफ्त और सस्ता राशन दिया जा रहा है। कोई भुखमरी का शिकार न हो, इसके लिए शासन ने महीने में दो बार राशन वितरण का शेड्यूल जारी किया था।

विज्ञापन


करीब आठ लाख कार्डधारकों को इसका जून तक फायदा मिला। इधर, अनलॉक-टू में पीएम नरेंद्र मोदी की नवंबर तक मुफ्त राशन की घोषणा के बाद करीब आठ लाख कार्डधारकों को कोरोना संकटकाल में काफी राहत मिलेगी। जुलाई से त्योहारों की शुरूआत का माहौल बनने लगता है और इसके साथ ही लोगों की जरूरतें और खर्चे दोनों ही बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के राशनकार्ड बनाने में देरी

लॉकडाउन की वजह से पलायन करके आए हजारों प्रवासी मजदूरों के सामनेे रोजीरोटी के साथ खाने तक के संकट है। इस देखते हुए शासन ने प्रवासी मजदूरों के राशनकार्ड प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए थे, जबकि बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर ऐसे हैं, जो पूर्ति विभाग के साथ तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राशनकार्ड न बनने से इसका फायदा उन्हें नहीं मिल पा रहा है।

मुफ्त व सस्ते राशन वितरण को लेकर शासन से जो भी गाइडलाइन मिलेगी, उसका अनुपालन करते हुए कार्डधारकों को लाभान्वित किया जाएगा। - सीमा त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed