फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   now anarchists beat up the youth at petrol pump After the satellite in Bareilly

UP: सेटेलाइट के बाद अब पेट्रोल पंप पर अराजकतत्वों ने युवक को पीटा, रात में सड़कों पर निकलना दूभर

Wed, 02 Aug 2023 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

बरेली में सेटेलाइट बस स्टैंड से लेकर सतीपुर तिराहा और बीसलपुर चौराहे तक अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। यहां से पीलीभीत रोड पर पवन विहार तक और पुराना बस अड्डे व स्टेशन तक ये लोग रातभर धमाचौकड़ी करते हैं। 

विज्ञापन
now anarchists beat up the youth at petrol pump After the satellite in Bareilly
पेट्रोल पंप पर अराजकतत्वों ने युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे से पीलीभीत रोड व जंक्शन तक अराजकतत्वों का आतंक कम नहीं हो रहा है। फूहड़ पोशाक पहनकर ये सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे हैं। पिछले सप्ताह पीलीभीत बाईपास पर एक टेंपो चालक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई। 
विज्ञापन


अब प्रभा टॉकीज रोड पर पेट्रोल पंप के सामने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यही अराजकतत्व एक युवक को जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं। सेटेलाइट बस स्टैंड से लेकर सतीपुर तिराहा और बीसलपुर चौराहे तक अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। यहां से पीलीभीत रोड पर पवन विहार तक और पुराना बस अड्डे व स्टेशन तक ये लोग रातभर धमाचौकड़ी करते हैं। 
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे जंक्शन पर भी ये दिखाई देते हैं। मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो रविवार रात 12 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में इसी तरह वेशभूषा में दो अराजकतत्व प्रभा टॉकीज के सामने एक पेट्रोल पंप पर एक युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। कार्रवाई तो दूर, पुलिस कभी इन पर सख्ती भी नहीं दिखाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 11 बजे सुबह 4 बजे तक सड़कों पर निकलना दूभर
पीलीभीत बाईपास, चौकी चौराहा, प्रभा टॉकीज रोड, पुराना बस स्टैंड पर रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक निकलना दुश्वारियों से भरा रहता है। इस दौरान कोई व्यक्ति परिवार के साथ यदि सड़क पर निकल रहा है तो वह खतरे से खाली नहीं है। यह अराजक तत्व छोटी से छोटी बात पर भी बहस शुरू कर देते हैं और उसके बाद सब इकट्ठा होकर मारने लगते हैं। 

स्कूटी पर सवार दो से तीन लोग फर्राटा भरते हैं। लड़कियों की वेशभूषा में भड़काऊ कपड़े पहनकर ये भद्दे इशारे करते हैं। राह चलते लोगों को इशारे करके बुलाना और उनके साथ लग्जरी कारों व बाइकों पर बैठकर चले जाना इनका रोज का काम है। कई अराजकतत्व बसों में बैठे यात्रियों से जबरन वसूली करते हैं।
 

पेट्रोल पंप पर अराजकतत्वों के हंगामे या मारपीट का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed