फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notorious criminal Aman Randhawa arrested

Bareilly News: शातिर अपराधी अमन रंधावा गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Notorious criminal Aman Randhawa arrested
बहेड़ी। पुलिस ने शातिर अपराधी अमन रंधावा को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। करीब एक महीने से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। टोल प्लाजा पर मारपीट करने से लेकर जमीनों की बिक्री कर घपला करने के कई मामलों में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन

मीरगंज के गांव पहुंचा खुर्द निवासी अमन रंधावा को उत्तराखंड के किच्छा से आते हुए पुलिस के एक सिपाही ने देख लिया। सूचना पर इंस्पेक्टर संजय तोमर पुलिसकर्मियों के साथ मेगा फूड पार्क रोड से पहले उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया गया। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि अमन रंधावा के खिलाफ मीरगंज, भोजीपुरा थाने में जमीन की खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। बहेड़ी के मुड़िया मुकरामपुर टोल प्लाजा पर मारपीट करने के मामले में भी मुख्य आरोपी अमन रंधावा का ही हाथ था। उसके खिलाफ अवैध रूप से तमंचा रखने का एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

--
जिस दरोगा से थी नजदीकी, उसी ने कर दी मुखबिरी
अमन रंधावा कुछ समय से ही चमकने लगा था। दरअसल मारपीट, अवैध वसूली, धोखाधड़ी करने के मामले में अमन रंधावा कभी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा। मीरगंज थाने में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए। भोजीपुरा थाने में एक मामला दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस उसे जेल नहीं भेज पाई। बताया जाता है कि एक दरोगा से उसकी बेहद करीबी थी, जिसकी सूचना पुलिस कप्तान को भी लगी थी। अफसरों की सख्ती के बाद संबंधित दरोगा ने अमन रंधावा की मुखबिरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उसकी गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष नेटवर्क बनाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह शातिर अपराधी है।
- संजय तोमर, इंस्पेक्टर, बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed