फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notification issued for by-election on vacant posts of three-tier Panchayat

Bareilly News: त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी

Wed, 17 Jul 2024 06:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Notification issued for by-election on vacant posts of three-tier Panchayat
बरेली। राज्य चुनाव आयोग ने जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर उप चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के तहत 17 जुलाई से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू होगा। 22 जुलाई को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है। 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच, 24 जुलाई को नामांकन वापसी और इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद प्रतीक आवंटन होगा। छह अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। ग्राम प्रधान और सदस्यों के नामांकन, चुनाव आदि की प्रक्रिया ब्लॉक कार्यालय पर होगी। जिला पंचायत के उप चुनाव की प्रक्रिया जिला मुख्यालय पर और क्षेत्र पंचायत की क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर कराए जाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


जिला और क्षेत्र पंचायत के रिक्त पद
जिला पंचायत के नवाबगंज प्रथम वार्ड पांच और बिथरी चैनपुर चतुर्थ वार्ड 59 के लिए उप चुनाव होंगे। क्यारा के वार्ड संख्या 41 एना, दमखोदा के 64 चुरैली, भदपुरा के 11 सूरजपुर परौरिया, भोजीपुरा के 63 वोहित, मझगवां के 87 किदौना, मीरगंज के 40 सुजातपुर के लिए उप चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान के रिक्त पद
ग्राम पंचायत के चुनाव में सदस्यों के 67 और प्रधान के पांच रिक्त पदों पर उप चुनाव होंगे। सदस्यों में क्यारा के चार, भोजीपुरा के पांच, बिथरी चैनपुर के सात, बहेड़ी के चार, शेरगढ़ के दो, दमखोदा के तीन, फरीदपुर के सात, भुता के छह, नवाबगंज के नौ, भदपुरा के चार, मीरगंज के चार, फतेहगंज पश्चिमी के दो, आलमपुर जाफराबाद के सात, रामनगर के तीन पदों पर पर उप चुनाव हाेंगे। प्रधान के पांच रिक्त पद बहेड़ी अंबरपुर, शेरगढ़ बिलसा, बनईया, भदपुरा चौखंडी, रामनगर लीलौर सहसा में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed