{"_id":"642ddf41e01f1c9fd70b8af4","slug":"notice-sent-to-the-policemen-of-katra-police-station-statement-will-be-recorded-bareilly-news-c-4-bly1015-118813-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कटरा थाने के पुलिसकर्मियों को भेजे गए नोटिस, दर्ज होंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कटरा थाने के पुलिसकर्मियों को भेजे गए नोटिस, दर्ज होंगे बयान
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर के कटरा थाने की पुलिस के फरीदपुर में स्मैक बरामदगी दिखाकर मिठाई कारोबारी के बेटे को लाखों की डील कर छोड़ने के मामले में प्राथमिक आरोपों की पुष्टि हो गई है। दूसरे जिले व थाने की सीमा में अवैध रूप से कार्रवाई की बात भी साफ हो गई है, अब कटरा पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर, चर्चित दरोगा समेत टीम को बयान देने के नोटिस भेजे गए हैं।
निवर्तमान कटरा थाना प्रभारी और दरोगा के साथ पुलिस टीम पर लगे वसूली के आरोपों की जांच तेजी से हो रही है। साक्ष्य मिलने से यह बात साबित हो गई है कि कटरा थाना पुलिस ने अवैध तरीके से मिठाई कारोबारी के बेटे को हिरासत में लेकर छोड़ दिया था। एसपी सिटी ने मंगलवार को आरोपी युवक और उसके कारोबारी पिता व मां के बयान दर्ज किए थे। सूत्र बताते हैं कि बयानों में भी झोल है, ऐसे में कारोबारी के बेटे की गिरफ्तारी और मुकदमे में नामजदगी के आसार बढ़ गए हैं।
इधर, पुलिसकर्मियों के बयानों व एसपी सिटी की टीम को कटरा से मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि वह जल्द ही जांच पूरी करके उच्चाधिकारियों को सौंप देंगे।