Bareilly News: इस जिले के 17830 किसानों को जारी किया नोटिस, 52 करोड़ रुपये का लोन है बकाया
बरेली जिले में सहकारी समितियों का 17,830 किसानों पर 52 करोड़ 33 लाख रुपये ऋण बकाया आ रहा है। विभाग की ओर से कई बार कहा गया, लेकिन किसानों ने धनराशि जमा नहीं की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सहकारी समितियों से ऋण लेने वाले 25,407 में से 17,830 किसानों पर विभाग का 52 करोड़ रुपये से अधिक आ रहा है। इसको जमा करने के लिए कई बार किसानों को बात की, लेकिन किसानों ने अभी तक ऋण जमा नहीं किया है। अब इन किसानों के नाम से आरसी जारी की गई है।
जिले में 142 सहकारी समितियां हैं। इन समितियों पर पंजीकृत किसानों में से 25,407 किसानों ने अपनी-अपनी जरूरतों के अनुसार 66 करोड़ 30 लाख रुपये ऋण लिया था। इनमें से 7,577 किसानों ने 13 करोड़ 67 लाख रुपये जमा कर दिया। जबकि 17,830 किसानों पर 52 करोड़ 33 लाख रुपये अभी भी बकाया आ रहा है। विभाग की ओर से कई बार किसानों से ऋण की बकाया धनराशि को जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन इन किसानों की ओर से अभी तक धनराशि को जमा नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- UP: कराची से बरेली मायके आई थी शहनाज, अब पाकिस्तान वापस भेजने में आ रही अड़चन, यह है वजह
समय अवधि निकलने के बाद में सहकारिता विभाग की ओर से राजस्व विभाग को 17,830 किसानों के नाम भेजा है। साथ ही बकाया धनराशि जमा करने की बात की। जिसके बाद में राजस्व विभाग की ओर से इन किसानों की आरसी जारी की गई है। यहीं हाल गन्ना पैक्स का है। उनका भी किसानों पर 45 लाख बकाया आ रहा है। उनकी ओर से भी किसानों को आरसी जारी की गई है।
लगातार किसानों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण लेने वाले किसानों को तीन प्रतिशत देना होता है, लेकिन एक साल की अवधि पूरी होने के बाद ऋण नहीं देने पर 12.70 प्रति ब्याज लगता है। साथ ही आरसी जारी होने के बाद में पांच प्रतिशत अतिरिक्त धनराशि देनी होती है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बृजेश सिंह परिहार ने बताया कि सहकारी समितियों पर पंजीकृत किसानों ने ऋण लिया था। लेकिन अब वह नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अब किसानों की आरसी जारी की गई है।